देश

'अब मैं भाजपा में हूं, सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके ...', पंजाब में 2 FIR की खबरों पर संदीप पाठक का जवाब

Sandeep Pathak: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने अपने खिलाफ पंजाब में दर्ज कथित एफआईआर पर कहा कि उन्हें अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आने के बाद ही वह प्रतिक्रिया देंगे।

Image

संदीप पाठक ने आम आदमी पार्टी से अलग होने की बताई वजह

Photo : PTI

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक (BJP Leader Pathak) ने अपने खिलाफ पंजाब में दर्ज कथित एफआईआर को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से यह खबर चल रही है कि उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं, लेकिन उन्हें अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक या अनौपचारिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने साफ किया कि जब तक वे खुद एफआईआर नहीं देख लेते, तब तक इस पर कोई ठोस प्रतिक्रिया देना सही नहीं होगा।

हमेशा सिद्धांत और ईमानदारी के साथ किया काम-संदीप पाठक

संदीप पाठक ने यह भी कहा कि अगर सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल करके कोई कार्रवाई की गई है, तो सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि जो लोग उन्हें जानते हैं या उनके साथ काम कर चुके हैं, वे अच्छी तरह समझते हैं कि वह हमेशा सिद्धांत और ईमानदारी के साथ काम करते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर के बारे में भी बात की। पाठक ने बताया कि जब वह आम आदमी पार्टी में थे, तब भी उन्होंने हमेशा अपने सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता दी।

अब रास्ते पूरी तरह अलग-पाठक

अब भारतीय जनता पार्टी में आने के बाद भी उनका यही रुख रहेगा। उनके अनुसार, राजनीति में उनके लिए जीत या हार से ज्यादा जरूरी अपने कर्तव्यों और मूल्यों पर टिके रहना है। आम आदमी पार्टी छोड़ने के फैसले पर उन्होंने कहा कि यह कोई व्यक्तिगत कारण से लिया गया निर्णय नहीं था। उन्होंने बताया कि लंबे समय से विचारधारा और काम करने के तरीके में अंतर महसूस हो रहा था, जिसके कारण उन्होंने अलग रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि अब दोनों के रास्ते पूरी तरह अलग हो चुके हैं।

संदीप पाठक ने यह भी माना कि राजनीति में आना आसान फैसला नहीं होता और यही वजह है कि कई लोग इससे दूर रहते हैं। लेकिन अब जब उन्होंने यह रास्ता चुन लिया है, तो उन्हें विश्वास है कि ईश्वर उनका साथ देगा और वह अपने सिद्धांतों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article