देश

सनातन धर्म विवाद पर सहमी कांग्रेस, CWC बैठक में राहुल गांधी ने दी इस मुद्दे से दूर रहने की वॉर्निंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2023, 08:42 AM IST

Sanatan Dharma Row: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कुछ नेताओं ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कहा कि पार्टी को सनातन धर्म विवाद जैसे मुद्दों से दूर रहना चाहिए और इसमें नहीं फंसना चाहिए।

Image

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक

Photo : Twitter

Sanatan Dharma Row: सनातन धर्म के मुद्दे को लेकर देश में बढ़ते सियासी विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी सहम गई है। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को इससे वोट बैंक खिसकने का डर सताने लगा है। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस विवाद में न पड़ने की सलाह दी है। सूत्रों की मानें तो शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में भी इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया गया।

बता दें, सनातन धर्म पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेताओं की टिप्पणियों के बाद विवाद खड़ा हो गया है। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सलाह दी है कि पार्टी भाजपा के एजेंडे में न फंसे और ऐसे संवेदनशील मुद्दों से दूरी बनाकर रखे।

राहुल गांधी ने गरीबों के मुद्दे उठाने को कहा

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कुछ नेताओं ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कहा कि पार्टी को ऐसे मुद्दों से दूर रहना चाहिए और इसमें नहीं फंसना चाहिए। सूत्रों ने बताया कि कि राहुल गांधी ने कहा कि नेताओं को सनातन धर्म विवाद में पड़ने के बजाय गरीबों और उनके मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए क्योंकि वे पार्टी के पारंपरिक वोट बैंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को गरीबों के मुद्दे उठाने चाहिए, चाहे वे किसी भी जाति के हों।

सनातन धर्म विवाद से पार्टी को होगा नुकसान

सूत्रों ने बताया कि सीडब्ल्यूसी की बैठक के दौरान बघेल और दिग्विजय सिंह दोनों ने कहा कि सनातन धर्म विवाद पर बोलने से पार्टी को नुकसान होगा और भाजपा को मदद मिलेगी। पार्टी की एक ब्रीफिंग में इस विषय पर पूछे जाने पर वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि भाजपा असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है और कांग्रेस इस विवाद में नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सर्वधर्म समभाव में विश्वास करती है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article