देश

नीतीश बाबू को तय करना है कि वो RJD के साथ रहेंगे या BJP के साथ- लालू यादव के ऑफर पर बोले सम्राट चौधरी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 16, 2024, 08:59 PM IST

Samrat Choudhary: राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा था कि नीतीश कुमार के लिए उनके दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं। जिसके बाद नीतीश के पलटी मारने की अटकलें लगने लगीं।

Image

विधानसभा में नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा

Photo : Twitter

Samrat Choudhary: नीतीश हाल ही में पलटी मारकर बीजेपी के साथ गए हैं, 9वीं बार सीएम बने हैं। सरकार को विश्वासमत प्राप्त किए हुए अभी एक सप्ताह भी नहीं हुए हैं और नीतीश के पलटी मारने की अटकलें लगने लगी हैं। जिसके बाद अब बीजेपी की ओर से भी प्रतिक्रिया आ गई है। बीजेपी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा िक ये नीतीश कुमार को तय करना है कि वो बीजेपी के साथ रहेंगे या फिर राजद के साथ।

लालू यादव का खुला ऑफर

दरअसल राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा था कि नीतीश कुमार के लिए उनके दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं। जिसके बाद नीतीश के पलटी मारने की अटकलें लगने लगीं। इसे लेकर जब उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह जद (यू) सुप्रीमो को तय करना है कि वह किसके साथ रहना चाहते हैं।

क्या बोले सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने कहा- "नीतीश बाबू को यह तय करना है कि वह भाजपा या राष्ट्रीय जनता दल में से किसके साथ गठबंधन में रहना चाहते हैं। यह फैसला नीतीश कुमार को करना है, न कि लालू प्रसाद यादव को। नीतीश कुमार ने अपने विचार दे दिए हैं, और बिहार के लोगों के लिए एक स्पष्ट संदेश दिया गया है।"

चौंकाने वाला है लालू का ऑफर

लालू यादव ने आज जो ऑफर नीतीश कुमार को दिया है, वो काफी चौंकाने वाला है। अभी कुछ दिन पहले ही नीतीश कुमार लालू यादव का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ चले गए हैं। सत्ता में बैठे लालू यादव, अचानक से विपक्ष में आ गए और ये सब नीतीश कुमार के कारण हुआ है। इसके बाद भी लालू यादव का ये ऑफर कई सवालों के जन्म दे रहा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article