देश

संभल में ईद की नमाज को लेकर कड़ी चौकसी, पुलिस, पीएसी और RAF कर रही निगरानी

Sambhal Shahi Jama Masjid: संभल में ईद की नमाज को लेकर जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। थाने की फोर्स के साथ पीएसी, आरआरएफ और आरएएफ के जवान तैनात रहेंगे। इस बीच, संभल में रविवार को क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करते नजर आए थे।

Image

संभल में ईद की नमाज को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Photo : ANI

Sambhal Shahi Jama Masjid: पूरे देश में आज ईद बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। संभल में ईद की नमाज को लेकर जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। थाने की फोर्स के साथ पीएसी, आरआरएफ और आरएएफ के जवान तैनात रहेंगे। संभल की उप जिला अधिकारी (एसडीएम) वंदना मिश्रा ने बताया कि ईद के मद्देनजर पहले से ही नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई की गई थी। पानी के टैंकर का इंतजाम किया गया था। मोबाइल शौचालयों का इंतजाम किया गया है। क्षेत्रीय निरीक्षण के लिए सभी प्वाइंट पर लेखपाल लगाए गए हैं। पीएसी, सिविल पुलिस और आरएएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं। ईद की नमाज को सम्पन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की गई है। सभी मस्जिदों पर जहां नमाज पढ़ी जाएगी, वहां मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संभल ईदगाह में भारी तादाद में लोग आते हैं। इसे देखते हुए मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी भी लगाए गए हैं। सोशल मीडिया को लेकर पहले से ही प्रशासन सक्रिय है। अगर कोई अफवाह फैलाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ईद से एक दिन पहले अनुज चौधरी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च

उधर, दूसरी ओर संभल में रविवार को क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करते नजर आए। लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करने के लिए अपील की। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि ईद को लेकर जिले में सुरक्षा बहुत मुस्तैद है। भारी संख्या में पुलिस, पीएसी, आरआरएफ और आरएएफ जिले में हैं। ज्यादातर फोर्स संभल शहर में रहेगा। संभल शहर अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल है। पुलिस के साथ जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती रहेगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की टीम निगरानी कर रही है। किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। त्योहार को देखते हुए प्रदेश भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद उल फितर की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे खुशी और मेल मिलाप का संदेश देने वाला पर्व बताया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट