देश

राहुल गांधी को संभल पहुंचने से पहले ही रोकने का प्लान तैयार? DM ने पड़ोसी जिलों को लिखा पत्र, की ये अपील

संभल हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन विपक्ष के निशाने पर है। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संभल का दौरा करने और हिंसा पीड़ित परिवारों से मिलने का कार्यक्रम है, वहीं प्रशासन राहुल गांधी को रोकने की तैयारी में लगा है।

Image

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (फोटो- @rahulgandhi)

KEY HIGHLIGHTS
  • बुधवार को संभल जाएंगे राहुल गांधी
  • राहुल गांधी के साथ यूपी के सांसद भी रहेंगे मौजूद
  • वहीं प्रशासन कर रहा राहुल को रोकने की तैयारी

बुधवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संभल का दौरा करने वाले हैं। इस दौरे की घोषणा हो चुकी है, कांग्रेस तैयारियां भी कर चुकी है, लेकिन प्रशासन की सख्ती को देखते हुए ऐसा लग रहा है, जैसे राहुल गांधी शायद ही संभल पहुंच सकें। संभल डीएम ने राहुल गांधी को सीमा पर ही रोकने की तैयारी कर ली है।

संभल डीएम ने लिखा पत्र

लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रस्तावित संभल दौरे को लेकर डीएम संभल ने पड़ोसी जिले बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों को पत्र लिखकर राहुल गांधी को अपने जिलों की सीमा पर रोकने का अनुरोध किया है। डीएम संभल ने बताया कि जिले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के चलते बाहर से किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

डीएम के पत्र पर भड़की कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाधिकारी के पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है और पुलिस तंत्र का खुला दुरुपयोग है।

राय ने बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी राहुल के साथ संभल का दौरा कर सकती हैं। उन्होंने पीटीआई से कहा- ‘‘प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश से पार्टी के सभी छह सांसद शामिल होंगे, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। इनमें पार्टी महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी होंगे।’’

संभल में भड़की थी हिंसा

संभल की एक अदालत के आदेश पर 24 नवंबर को मुगलकालीन मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी जिसमें चार लोगों की मृत्यु हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे। अदालत में दायर वाद में दावा किया गया है कि मस्जिद की जगह कभी हरिहर मंदिर हुआ करता था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article