देश

Sam Pitroda: सैम पित्रोदा पर फिर से राहुल गांधी ने जताया भरोसा, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के बने अध्यक्ष

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा नेहरू-गांधी परिवार के काफी करीब माने जाते हैं। अमेरिका में सेटल हो चुके पित्रोदा, इंदिरा गांधी के कहने पर वापस इंडिया लौटे थे और टेलीकॉम्यूनिकेशन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए।

Image

सैम पित्रोदा फिर से बने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • पित्रोदा के विवादित बयानों के कारण कई बार मुश्किल में घिर चुकी है कांग्रेस
  • सैम पित्रोदा सालों से कांग्रेस में हैं
  • कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं पित्रोदा

Sam Pitroda: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान जिस सैम पित्रोदा को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पद से हटा दिया था, अब उसपर फिर से उनकी नियुक्ति हो गई है। राहुल गांधी ने एक बार फिर से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए सैम पित्रोदा पर भरोसा जताया है। सैम पित्रोदा कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की नियुक्ति

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार , कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पित्रोदा की फिर से नियुक्ति की। पित्रोदा ने लोकसभा चुनाव के दौरान आठ मई को ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि उनके बयान से हंगामा मच गया था।

सैम पित्रोदा का वो बयान

सैम पित्रोदा की उस टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘पूर्व के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं’’। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पित्रोदा की ‘‘नस्ली’’ टिप्पणियों को लेकर उन पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि इससे विपक्षी दल की ‘‘विभाजनकारी’’ राजनीति बेनकाब हो गई है।

कौन हैं सैम पित्रोदा

सत्यनारायण गंगाराम पित्रोदा, जिन्हें सैम पित्रोदा के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय दूरसंचार इंजीनियर और उद्यमी हैं। उनका जन्म पूर्वी भारतीय राज्य ओडिशा के टिटलागढ़ में एक गुजराती परिवार में हुआ था। वे तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और संयुक्त राष्ट्र के सलाहकार भी थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article