देश

वैष्णो देवी कॉलेज में 50 के बैच में 42 मुस्लिम छात्रों पर विवाद, सज्जाद लोन बोले- BJP चिकित्सा विज्ञान का कर रही सांप्रदायिकरण

SMVDU Medical College: पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने भाजपा पर 'चिकित्सा विज्ञान का सांप्रदायिकरण करने' का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में दाखिला राष्ट्रीय स्तर की योग्यता आधारित परीक्षा के जरिए होना चाहिए। दरअसल, वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में 50 के बैच में 42 छात्रों के कश्मीर से होने की बात सामने आने के बाद कई हिंदू संगठन ने नाराजगी जताई है।

Image

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन (फाइल फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

SMVDU Medical College: पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने भाजपा पर 'चिकित्सा विज्ञान का सांप्रदायिकरण करने' का आरोप लगाया। लोन ने यह आरोप एक विश्वविद्यालय में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिले में हिंदू छात्रों के लिए भाजपा विधायक आर एस पठानिया द्वारा आरक्षण की मांग करने के बाद लगाया है।

50 के बैच में 42 मुस्लिम छात्रों पर बवाल

लोन अतीत में भाजपा के सहयोगी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में दाखिला राष्ट्रीय स्तर की योग्यता आधारित परीक्षा के जरिए होना चाहिए। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (SMVDU) मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिला पाने वाले छात्रों की सूची में 50 में से 42 छात्रों के कश्मीर से होने की बात सामने आने के बाद कई हिंदू संगठन ने नाराजगी जताई है।

BJP ने कॉलेज में हिंदुओं के लिए की यह मांग

भाजपा विधायक पठानिया ने रियासी जिले में स्थित विश्वविद्यालय से संबद्ध मेडिकल कॉलेज में हिंदुओं के लिए आरक्षण की मांग की है। भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात की और मेडिकल कॉलेज की प्रवेश सूची पर अपनी आपत्तियां उठाईं।

लोन ने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा का रुख “चिकित्सा विज्ञान के सांप्रदायिकरण के उसके खतरनाक प्रयास” को उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि ताजा विमर्श “देश के सबसे कठोर और योग्यता-आधारित विषयों में से एक के राजनीतिकरण के गंभीर रूप से परेशान करने वाले प्रयास को” भी दर्शाता है। हंदवाड़ा से विधायक लोन ने कहा, “इस मुद्दे को जरूरत से ज्यादा बढ़ाया जा रहा है। यह एक प्रतिष्ठित विषय का राजनीतिकरण करने का प्रयास है।”

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article