देश

दीपावली सिर्फ एक त्योहार नहीं, इसका वैज्ञानिक आधार भी है...Times Now के साथ खास बातचीत में बोले सद्गुरु

Sadhguru Super Exclusive : सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने टाइम्स नाउ के साथ एक खास बातचीत में कहा कि भारत को महान कैसे बनाया जाए, इस पर हमारा ध्यान केंद्रित होना चाहिए। सद्गुरु ने इसके अलवा और भी कई ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार रखे, नीचे वीडियो में देखिए सद्गुरु का पूरा इंटरव्यू

Image

सद्गुरु ने टाइम्स नाउ के साथ की खास बातचीत (फोटो- sadhguru)

Sadhguru Super Exclusive: टाइम्स नाउ के खास प्रोग्राम न्यूजआवर में, सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि दीपावली सिर्फ एक त्योहार नहीं है, इसका वैज्ञानिक आधार भी है। टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से बातचीत करते हुए सद्गुरु ने कई मुद्दों पर अपने विचार रखे।

दीपावली को लेकर क्या बोले सद्गुरु

दीपावली को लेकर सद्गुरु ने कहा कि "अमेरिका में दीपावली का प्रभाव काफी बड़ा है। दीपावली सिर्फ एक त्योहार नहीं है; इसका वैज्ञानिक आधार भी है। दीपावली उस चक्र से मेल खाती है जब जीवन धीमा हो जाता है। जीवन को फिर से ऊर्जा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा दीप जलाने चाहिए।"

पूरा इंटरव्यू यहां देखिए

अमेरिका के साथ टैरिफ मुद्दे पर क्या बोले सद्गुरु

अमेरिका के साथ भारत के तनाव भरे रिश्ते पर सद्गुरु ने कहा कि अमेरिका ने भारत से खुलकर, सीधे तौर पर बात की। किसी भी देश को जीवित और गतिशील रखने के लिए उतार-चढ़ाव जरूरी होते हैं... भारत के लिए आत्मनिर्भर बनने का यह एक बेहद उपयुक्त समय है। कोई भी राष्ट्र अलग-थलग रहकर विकास और उन्नति नहीं कर सकता, लेकिन भारत को किसी भी देश पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना चाहिए। हमें ज्यादा से ज्यादा देशों के साथ द्विपक्षीय समझौते करने चाहिए। अमेरिका भारत के करीब है, हमें राजनीतिक बयानबाजी के कारण अमेरिका को नहीं छोड़ना चाहिए। अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए अमेरिका कदम उठा रहा है, यही उनकी प्रतिबद्धता है। अमेरिका व्यापार की भाषा बोलता है। भारत को महान कैसे बनाया जाए, इस पर हमारा ध्यान केंद्रित होना चाहिए।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article