Sabarmati Express Train Accident: अजमेर में साबरमती आगरा कैंट सुपर फास्ट एक्सप्रेस और मालगाड़ी में टक्कर की खबर सामने आई है हादसे में कोई हताहत नहीं हैं, इस दौरान 4 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, इसकी खबर मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर आला अधिकारी पहुंचे हैं, हादसा रात करीब 1 बजे के लगभग अजमेर के मदार स्टेशन के पास हुआ जब मालगाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेन एक ही ट्रैक पर आ गई।
बताया जा रहा है कि साबरमती-आगरा कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच अजमेर के मदार रेलवे स्टेशन के पास ये भिड़ंत हुई,
इसके बाद साबरमती एक्सप्रेस के 4 कोच ट्रैक से उतर गए और क्षतिग्रस्त हो गए।
साबरमती आगरा कैंट सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन समेत 4 डिब्बे पटरी से उतरे
हादसा इतना तीव्र था कि साबरमती आगरा कैंट सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन समेत 4 डिब्बे पटरी से उतर गए हादसे की वजह जो फिलहाल सामने आई है उसके मुताबिक कहा जा रहा है कि दोनों ही ट्रेन एक ही ट्रैक पर आ गई थी जिस वजह से यह हादसा हुआ फिर मौके पर राहत कार्य के दौरान लोगों को ट्रेन से बाहर निकाला और उन्हें आगे अपने गंतव्य के लिए भेजा गया है।
