देश

'देश का हित पहले रखा, यह गर्व की बात', PAK को बेनकाब करने वाले सर्वदलीय शिष्टमंडलों की जयशंकर ने की तारीफ

बीते 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया। इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों, उनके मुख्यालयों को निशाना बनाया गया। इसके बाद पाकिस्तान ने छह-सात मई की रात भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों एवं नागरिकों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। फिर भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के करीब एक दर्जन एयरबेस को तबाह कर दिया।

Image

विदेश मंत्री एस जयशंकर।

Photo : PTI

S Jaishankar: 'ऑपरेशन सिंदूर' और आतंकवाद पर भारतीय रुख को बताने के लिए 33 देशों की यात्रा करने वाले सात सर्वदलीय शिष्टमंडलों की प्रशंसा करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि 'देश का हित सबसे पहले रखा गया है, यह उनके लिए गर्व की बात है।' बता दें कि बीते 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया। इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों, उनके मुख्यालयों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान ने छह-सात मई की रात भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों एवं नागरिकों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए। फिर भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के करीब एक दर्जन एयरबेस को तबाह कर दिया।

'विपक्षी सदस्यों ने देश हित में बात रखी'

विदेश मंत्री ने कहा कि सर्वदलीय शिष्टमंडल का हिस्सा बनकर विदेशों में गए विपक्ष के सदस्यों में उन्होंने एकता देखी। दुनिया भर में इसका एक बहुत ही अच्छा संदेश गया। विपक्षी सदस्यों ने 'राष्ट्रीय हित' में अपनी बात रखी। विदेश मंत्री ने कहा कि शिष्टमंडल के जरिए भारत दुनिया को यह संदेश देने में सफल रहा कि वह आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। आगे भारत पर यदि आतंकवादी हमले होते हैं तो उसका जवाब देने का अधिकार उसके पास है।

कांग्रेस के लिए परिवार का हित सर्वोपरि-जयशंकर

विदेश मंत्री ने कहा विपक्ष के सदस्य जिस देश भी गए उन्होंने एक सुर में आतंकवाद और पाकिस्तान को कठघरे में खड़ा किया। सबसे अच्छी बात यह रही कि देश का प्रतिनिधित्व करते हुए सभी एकजुट थे। यह हम लोगों के लिए बहुत बड़ी बात है। देश पर आपातकाल थोपने के लिए जयशंकर ने कांग्रेस की भी आलोचना की। विदेश मंत्री ने कहा कि यह एक परिवार के हित के लिए पूरे देश पर लागू कर दिया गया। लेकिन आज देश का हित सबसे पहले है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article