देश

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार का फैसला, RT-PCR टेस्ट के बाद ही PM मोदी से हो पाएगी मुलाकात

दिल्ली के सांसद, विधायक एवं अन्य नेताओं की मुलाकात बुधवार शाम प्रधानमंत्री से होनी है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश मुख्यालय में इन सभी नेताओं का आरटी-पीसीआर टेस्ट हुआ। देश में कोविड संक्रमण की संख्या बढ़कर 7,121 हो गई है। संक्रमण के सबसे ज्यादा केश केरल में आए हैं। इस राज्य में संक्रमण की संख्या 2,223 है।

Image

कैबिनेट की बैठक करते पीएम मोदी। -फाइल फोटो

RT-PCR test : भारत में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले मंत्रियों एवं नेताओं के लिए आरटी-पीसीआर का टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। देश में कोविड संक्रमण की संख्या बढ़कर सात हजार के पार चली गई है। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि विदेश से वापस लौटने वाले सर्वदलीय शिष्टमंडल की मंगलवार को पीएम से मुलाकात हुई। इस मुलाकात से पहले इन नेताओं का आरटी-पीसीआर टेस्ट हुआ।

दिल्ली के नेताओं का भी हुआ RT-PCR टेस्ट

दिल्ली के सांसद, विधायक एवं अन्य नेताओं की मुलाकात बुधवार शाम प्रधानमंत्री से होनी है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश मुख्यालय में इन सभी नेताओं का आरटी-पीसीआर टेस्ट हुआ। देश में कोविड संक्रमण की संख्या बढ़कर 7,121 हो गई है। संक्रमण के सबसे ज्यादा केश केरल में आए हैं। इस राज्य में संक्रमण की संख्या 2,223 है। INSACOG के डाटा के मुताबिक कोविड-19 के नए वैरिएंट XFG के करीब 163 मामले भारत में सामने आए हैं।

'एक्सएफजी स्वरूप का उभरना प्राकृतिक विकास का हिस्सा'

इस बीच, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के पूर्व महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा है कि कोविड-19 का कारण बनने वाले वायरस के नए एक्सएफजी स्वरूप का उभरना सार्स-सीओवी-2 के प्राकृतिक विकास का हिस्सा है। भारत में इस स्वरूप से जुड़े 200 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। डॉ. भार्गव देश में कोविड-19 महामारी से निपटने में अग्रणी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने कहा, ‘एक्सएफजी स्वरूप का उभरना सार्स-सीओवी-2 वायरस के प्राकृतिक विकास का हिस्सा है।’

पिछले 24 घंटों में 300 से अधिक नए मामले आए

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत में 11 जून तक कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,000 को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 300 से अधिक नए मामले आए हैं और इसी अवधि में छह मौतें दर्ज की गईं। भारतीय सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकॉग) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 206 मामले एक्सएफजी स्वरूप से जुड़े हुए हैं, जिनमें सबसे अधिक 89 मामले महाराष्ट्र से आए हैं, इसके बाद पश्चिम बंगाल में 49 मामले सामने आए हैं।

एक्सएफजी स्वरूप में उत्परिवर्तन हुए -डॉ. भार्गव

डॉ. भार्गव ने कहा कि सार्स-सीओवी-2 (जो कोविड-19 का कारण बनता है) के एक्सएफजी स्वरूप में ऐसे उत्परिवर्तन हुए हैं जो मानव कोशिकाओं से जुड़ने और प्रतिरक्षा सुरक्षा को दरकिनार करने की इसकी क्षमता में सुधार कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि इस स्वरूप में प्रतिरक्षा से बच निकलने की उच्च क्षमता है, लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है कि इससे बीमारी की गंभीरता बढ़ेगी।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज