देश

तमिलनाडु में 40 RSS कार्यकर्ता हिरासत में..., स्कूल में जबरन शाखा लगाने का आरोप; स्टालिन सरकार पर बरसी भाजपा

RSS@100: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पुलिस ने लगभग 40 आरएसएस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। भाजपा इस पुलिसियां कार्रवाई को लेकर स्टालिन सरकार पर हमलावर नजर आ रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरएसएस कार्यकर्ताओं पर अय्यप्पनथंगल स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर में जबरन घुसकर 'शाखा' आयोजित करने का आरोप है।

Image

पुलिस ने आरएसएस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया (फाइल फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

RSS@100: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पुलिस ने लगभग 40 आरएसएस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। भाजपा इस पुलिसियां कार्रवाई को लेकर स्टालिन सरकार पर हमलावर नजर आ रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरएसएस कार्यकर्ताओं पर अय्यप्पनथंगल स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर में जबरन घुसकर 'शाखा' आयोजित करने का आरोप है।

स्टालिन सरकार पर बरसी भाजपा

यह कार्रवाई ऐसे वक्त पर हुई जब आरएसएस की स्थापना के 100 साल पूरे हो रहे हैं। भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने आरएसएस कार्यकर्ताओं पर की गई पुलिसियां कार्रवाई को लेकर स्टालिन सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य में कोई कानून व्यवस्था नहीं है... सरकार असामाजिक गतिविधियों पर आंखें मूंद लेती है...

उन्होंने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता बिना किसी सनसनी के अपना कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे... मैं गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती हूं। यह डीएमके सरकार की मानसिकता है... वे अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं... कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाना चाहिए, क्योंकि यह एक शुभ दिन है।

RSS कार्यकर्ताओं को किया गया रिहा

आवडी पुलिस आयुक्तालय के मुताबिक, लगभग 40 आरएसएस कार्यकर्ताओं ने अय्यप्पनथंगल स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर में घुसकर 'शाखा' लगाई। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि स्कूल अधिकारियों की शिकायत के बाद हमने अतिक्रमण का मामला दर्ज किया है। हालांकि, आरएसएस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के कुछ समय बाद रिहा कर दिया गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article