देश

Kejriwal judicial custody: अभी जेल में ही रहना होगा केजरीवाल को, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाई

Arvind Kejriwal judicial custody: केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाई गई है, बता दें कि ये न्यायिक हिरासत 19 जून तक बढा दी गई है, सीएम केजरीवाल तिहाड़ जेल में हैं।

Image

केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाई गई

Arvind Kejriwal judicial custody : दिल्ली कथित शराब घोटाले में दिल्ली के सीएम केजरीवाल तिहाड़ जेल में हैं वहीं इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाई गई है, बता दें कि ये न्यायिक हिरासत 19 जून तक बढा दी गई है।अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए।

विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को न्यायिक हिरासत में केजरीवाल की चिकित्सकीय जरूरतों का ध्यान रखने का निर्देश दिया।

न्यायाधीश ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 19 जून तक के लिए बढ़ा दी।

अदालत मामले में वैधानिक ज़मानत का आग्रह करने वाली केजरीवाल की याचिका पर सात जून को सुनवाई कर सकती है।गौर हो कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 2 जून यानी रविवार शाम तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था।

शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत मिली थी, जिसकी अवधि शनिवार को खत्म हो गई थी जिसके बाद उन्हें 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उच्चतम न्यायालय ने लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!