देश

बेटी रोहिणी देगी लालू यादव को किडनी, इसी महीने सिंगापुर जा सकते हैं राजद सुप्रीमो

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 10, 2022, 11:39 PM IST

Lalu prasad yadav लालू यादव किडनी की समस्या से ग्रसित हैं , जिसका इलाज कराने के लिए वो सिंगापुर गए थे, जहां डॉक्टरों ने अक्टूबर में उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए कहा था। तब लालू यादव सिंगापुर से वापस लौट गए थे। जिसके बाद रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को अपनी एक किडनी दान करने की पेशकश की है।

Image

माता-पिता के साथ रोहिणी आचार्य (फोटो- फेसबुक)

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) इस महीने के अंत तक फिर से सिंगापुर जा सकते हैं, जहां उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया जा सकता है। मिला जानकारी के अनुसार उनकी बेटी रोहिणी आचार्य लालू यादव को किडनी देंगी।

कई बीमारियों से ग्रसित हैं राजद प्रमुख

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पिछले कई सालों से किडनी की बीमारी समेत कई अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। जिसका इलाज चल रहा है। इन्हीं सब बीमारियों का इलाज कराने के लिए वो सिंगापुर गए थे। जहां उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी गई थी। तब लालू यादव सिंगापुर से लौट आए थे, अब उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट करने का फैसला किया है।

लालू नहीं थे तैयार

यह भी पता चला है कि लालू प्रसाद यादव शुरू में रोहिणी की किडनी लेने के लिए तैयार नहीं थे, एक पिता के तौर पर उन्हें बेटी की चिंता ज्यादा थी, लेकिन परिवार द्वारा समझाने के बद अब वो किडनी ट्रांसप्लांट के लिए तैयार हो गए हैं। अब लालू यादव के 20-24 नवंबर के बीच फिर से सिंगापुर जाने की संभावना है, इस दौरान उनके गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए ऑपरेशन होने की संभावना है।

कौन हैं रोहिणी आचार्य

लालू की दूसरी बेटी, रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती हैं। इनके पति समरेश सिंह हैं जो सिंगापुर में ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। रोहिणी सालों से सिंगापुर में ही सेटल हैं, जहां लालू यादव का अब इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि रोहिणी अपने पिता की किडनी की बीमारियों को लेकर बेहद चिंतित थीं। यही कारण था कि वो इलाज के लिए लालू यादव सिंगापुर ले गईं थीं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें