देश

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डल झील में फटे गोले के अवशेष मिले, जांच में जुटी पुलिस

10 मई की सुबह, शहर में तेज धमाकों के बाद श्रीनगर के एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण डल झील की गहराई में एक मिसाइल जैसी चीज आकर गिरी थी। अधिकारियों ने बताया कि जब वस्तु गिरी तो झील की सतह से धुआं उठ रहा था।

Image

डल झील में मिले गोले के अवशेष (PTI)

मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डल झील में फटे एक गोले के अवशेष जलाशय में सफाई अभियान के दौरान मिले हैं। शनिवार को सफाई अभियान के दौरान, झील संरक्षण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों को गोले के अवशेष मिले। उन्होंने बताया कि अवशेषों को निकटतम पुलिस स्टेशन ले जाया गया है, जहां उन्हें आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए रखा गया है।

श्रीनगर पर हुए थे ड्रोन हमले

10 मई की सुबह, शहर में तेज धमाकों के बाद श्रीनगर के एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण डल झील की गहराई में एक मिसाइल जैसी चीज आकर गिरी थी। अधिकारियों ने बताया कि जब वस्तु गिरी तो झील की सतह से धुआं उठ रहा था। सुरक्षा बलों ने मलबा बाहर निकाला। उसी दिन, शहर के बाहरी इलाके लासजान से एक और संदिग्ध वस्तु बरामद की गई। 10 मई को श्रीनगर में कई विस्फोटों की आवाज़ सुनी गई थी।

सेना का ऑपरेशन सिंदूर

ऑपरेशन सिंदूर, 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को भारत की सैन्य प्रतिक्रिया थी, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना ने सैन्य अभियान को अंजाम दिया था। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके मे 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला कर कई आतंकियों को ढेर कर दिया था। तब ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाकर पाकिस्तान ने भारत पर 100 से ज्यादा ड्रोनों से हमला कर दिया था। भारत ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन को नष्ट कर दिया था।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ही भारत ने पाकिस्तान की हिमाकत का जवाब देते हुए उसके कई मिलिटरी बेस को भी मिसाइल से निशाना बनाया था। जब पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने को कोशिश की तो भारतीय सेना ने करारा जवाब देते हुए उसके कई एयरबेस पर मिसाइल हमले से तबाह कर दिए थे। भारत की लगातार कार्रवाई ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और अंत में उसने सीजफायर की गुहार लगाई जिसके बाद संघर्ष खत्म हो गया। लेकिन भारत ने साफ कर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि रोका गया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article