देश

दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ी कामयाबी, हरियाणा से इकोस्पोर्ट SUV बरामद; उमर के दोस्त के फार्महाउस में थी कार

Delhi Blast: दिल्ली विस्फोट मामले में बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास लाल बत्ती पर हुए ब्लास्ट में i20 कार इस्तेमाल हुई थी, लेकिन संदिग्धों के पास i20 कार के अलावा एक और कार थी जिसे हरियाणा से बरामद किया गया है। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए बकायदा 5 टीमें बनाईं थीं, जो चप्पे-चप्पे पर लाल रंग की इकोस्पोर्ट एसयूवी को तलाश रही थी।

delhi blast red car

चप्पा-चप्पा खंगाल रही दिल्ली पुलिस (फोटो साभार: PTI/iStock)

Delhi Blast: दिल्ली विस्फोट मामले में बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास लाल बत्ती पर हुए ब्लास्ट में i20 कार इस्तेमाल हुई थी, लेकिन संदिग्धों के पास i20 कार के अलावा एक और कार थी जिसे हरियाणा से बरामद किया गया है। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए बकायदा 5 टीमें बनाईं थीं, जो चप्पे-चप्पे पर लाल रंग की इकोस्पोर्ट एसयूवी को तलाश रही थी।

कहां मिली इकोस्पोर्ट कार

हरियाणा से संदिग्ध इकोस्पोर्ट, जिसका नंबर (DL10CK0458) दिल्ली का बताया जा रहा है, बरामद की गई है। यह गाड़ी उमर के दोस्त के खंदावली स्थित फार्महाउस में पाई गई जिसे फरीदाबाद पुलिस ने बरामद किया। दिल्ली पुलिस ने यूपी और हरियाणा के साथ भी लाल इकोस्पोर्ट से जुड़ा अलर्ट जारी किया था।

फरीदाबाद पुलिस के एक प्रवक्ता से जब पूछा गया कि क्या इकोस्पोर्ट कार का पता लगा लिया गया है, तो उन्होंने फोन पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘हां, यह (कार) खंदावली गांव में मिली है।’’

यह भी पढ़ें: i20 में हुआ था धमाका, पर संदिग्धों के पास थी एक और कार; UP-हरियाणा में भी अलर्ट

किसने नाम पर है इकोस्पोर्ट कार

सूत्रों ने बताया कि लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार दिल्ली विस्फोट मामले के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी के नाम पर पंजीकृत है। कार का पंजीकरण विवरण सभी सीमावर्ती इकाइयों को भेजा गया था और तलाशी तेज करने के लिए यह जानकारी उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस के साथ भी साझा की गई थी। सूत्र ने कहा कि संदेह है कि उमर ने टोही गतिविधियों के लिए इस वाहन का इस्तेमाल किया होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

लेटेस्ट न्यूज

अनुराग गुप्ता
अनुराग गुप्ता Author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article