देश

जम्मू-कश्मीर में तीर्थ यात्रियों पर आतंकी हमले के खिलाफ बजरंग दल का देशव्यापी प्रदर्शन, 9 लोगों की हुई थी मौत

Reasi Terrorist Attack: तीर्थयात्रियों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल ने बुधवार को राजधानी दिल्ली सहित देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद के नेता और कार्यकर्ता भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

Image

आतंकी हमले के खिलाफ बजरंग दल का देशव्यापी प्रदर्शन।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Reasi Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर में तीर्थयात्रियों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल ने बुधवार को राजधानी दिल्ली सहित देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद के नेता और कार्यकर्ता भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद बजरंग दल और विहिप के नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी स्थानीय अधिकारियों को सौंपा। देश की राजधानी दिल्ली में भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया।

आतंकवाद और जिहादियों के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल के नेतृत्व में बजरंग दल ने बुधवार को दक्षिणी पूर्वी जिले के जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर आतंकवाद और जिहादियों के खिलाफ जमकर नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर आतंकवाद के समूल नाश के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने का अनुरोध किया। इससे पहले इन्होंने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में मारे गए तीर्थयात्रियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश की नई सरकार के शपथ ग्रहण के दिन जम्मू कश्मीर के रियासी में तीर्थ यात्रियों पर हुए पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले के खिलाफ विश्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल का यह देशव्यापी विरोध प्रदर्शन है। उन्होंने पाकिस्तान के रवैये की भी कड़ी आलोचना की।

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के रियासी में रविवार को आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों से भरी बस पर उस समय आतंकी हमला कर दिया था जब बस शिवखोड़ी से कटरा की तरफ जा रही थी। आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों से भरी बस पर रविवार शाम को अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे बस खाई में जा गिरी। इस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई और अन्य कई तीर्थयात्री घायल हो गए थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article