देश

Vande Bharat Express: वंदे भारत में फूड क्वालिटी पर महिला ने उठाया सवाल, तो IRCTC ने दावे को किया खारिज

एक महिला यात्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए खाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि खाना खाने के बाद उन्हें एलर्जी हो गई और उनके छोटे बेटे को डायरिया हो गया। वहीं IRCTC ने जांच में खाने को सही ठहराया है।

Image

महिला जिसने वंदे भारत में खराब खाना मिलने का लगाया आरोप (X/@the_medicore_fille)

IRCTC और Vande Bharat Express से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जहां एक महिला यात्री ने ट्रेन में परोसे गए खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। महिला ने दावा किया कि वाराणसी से देवघर जा रही ट्रेन संख्या 22500 के E1 कोच में सफर के दौरान लंच करने के बाद उन्हें अचानक गंभीर एलर्जी हो गई, जिससे उनके होंठ सूज गए। उन्होंने एक्स पर अपनी तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें सूजे हुए होंठ साफ दिखाई दे रहे हैं। महिला का कहना है कि उनके साथ यात्रा कर रहे दो साल के बेटे को भी खाना खाने के बाद दस्त की शिकायत हो गई। महिला का आरोप है कि अगर समय पर डॉक्टर से परामर्श नहीं लिया जाता, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। महिला ने ट्रेन में दिए गए पीने के पानी के स्वाद पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पानी सामान्य से अलग लग रहा था।

खाने पर उठाया सवाल

इस शिकायत पर IRCTC ने जवाब देते हुए कहा कि संबंधित दिन ट्रेन में परोसे गए भोजन की जांच की गई और गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। साथ ही यह भी कहा गया कि उसी दिन भोजन को लेकर किसी अन्य यात्री से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। हालांकि, महिला इस जवाब से संतुष्ट नहीं दिखीं और उन्होंने कहा कि भले ही अन्य यात्रियों को समस्या न हुई हो, लेकिन उन्हें और उनके बच्चे को दिक्कत हुई है।

Vande Bharat Express Train News

Vande Bharat Express Train News

IRCTC ने दिया जवाब

इसके बाद आईआरसीटीसी ने महिला से PNR और अन्य विवरण निजी संदेश के जरिए साझा करने को कहा है। इतना ही नहीं IRCTC ने मामले की आगे जांच का भरोसा दिया है। यह घटना एक बार फिर प्रीमियम ट्रेनों में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रही है। फिलहाल, इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article