देश

Ram Mandir Update: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख का ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2023, 04:26 PM IST

Ram Mandir Update: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 24 जनवरी होगी। अक्टूबर 2023 में भगवान राम लला का गर्भ ग्रह तैयार हो जाएगा।

Image

राम मंदिर में 24 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

Photo : Twitter

Ram Mandir Update: अयोध्या में भगवान राम लला के मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर का निर्माण कार्य अक्टूबर 2023 में भगवान राम लला का गर्भ ग्रह तैयार हो जाएगा। और जनवरी 2024 में अपने दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। हर राम भक्त वह तारीख जानने के लिए आतुर है जब अपने दिव्य भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होंगे।

जिसको लेकर के रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास में कहा कि 24 जनवरी 2024 वह सबसे शुभ तारीख होगी जब अपने दिव्य भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होंगे।

भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन आने वाले राम भक्तों को रहने और खाने के लिए भी अयोध्या के साधु संतों ने अपने मठ मंदिरों के दरवाजे खोल दिए हैं। अयोध्या के संतो ने कहा है कि जो राम भक्त रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या आएंगे। उनके रहने और खाने के लिए इंतजाम किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article