देश

Ayodhya में ऐसे आकार ले रहा राम लला का 'घर', राम मंदिर की दीवारों पर उकेरी जा रही बेहतरीन नक्काशी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2023, 12:21 PM IST

Ram Mandir Construction: राम मंदिर के निर्माण में प्राचीनता एवं आधुनिकता अद्भुत संगम है। मंदिर के पहले तल के लिए स्तंभ लग चुके हैं। मंदिर में कुल 366 कॉलम होंगे। नई तस्वीरें आने के बाद राम भक्तों की उत्सुकता और बढ़ गई है। राम भक्तों का इंतजार खत्म होने वाला है। मंदिर निर्माण का काम तय समय में पूरा करने के लिए कारीगर पत्थरों को रात-दिन तराश रहे हैं।

Image

अयोध्या में राम मंदिर की नई तस्वीरें जारी हुईं। तस्वीर साभार-@ShriRamTeerth

Photo : Twitter

Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। हर दिन मंदिर निर्माण का कार्य इसके भव्य एवं दिव्य स्वरूप का परिचय करा रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने मंदिर निर्माण की नई तस्वीरें जारी की हैं। ये तस्वीरें राम भक्तों की उत्सुकता को बढ़ा रही हैं। सभी राम मंदिर के भव्य एवं दिव्य स्वरूप का दर्शन करना चाहते हैं। करोड़ों भक्तों की आस्था के केंद्र राम मंदिर में आराध्य 2024 में अपनी जन्मस्थली पर विराजमान होंगे। भगवान रामलला के मंदिर की आकर्षक तस्वीरें समय-समय पर राम मंदिर ट्रस्ट साझा करता है।

बड़ी संख्या में मंदिर देखने अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालु

आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम राम नगरी में है और जब भगवान राम का मंदिर लगभग 90% पूरा हो चुका है। ट्रस्ट का कहना है कि अगले साल तक मंदिर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जैसे-जैसे मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो रहा है, वैसे-वैसे मंदिर एवं राम लला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ रही है। अयोध्या में प्रतिदिन हजारों की संख्या में राम भक्त दर्शन-पूजन करने के लिए पहुंच रहे हैं।

Ram mandir

Ram mandir

मंदिर के भीतर 85 प्रतिशत कार्य पूरा

मंदिर के निर्माण में प्राचीनता एवं आधुनिकता अद्भुत संगम है। मंदिर के पहले तल के लिए स्तंभ लग चुके हैं। मंदिर में कुल 366 कॉलम होंगे। नई तस्वीरें आने के बाद राम भक्तों की उत्सुकता और बढ़ गई है। राम भक्तों का इंतजार खत्म होने वाला है। मंदिर निर्माण का काम तय समय में पूरा करने के लिए कारीगर पत्थरों को रात-दिन तराश रहे हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार में लगे स्तभों में भी बेहतरनी नक्काशी की गई है। मंदिर के भीतर 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

ram mandir

ram mandir

स्तंभ पर की जा रही बेहतरीन नक्काशी

भगवान राम गर्भ गृह में जहां विराजमान होंगे उसकी दीवारों को बनाया जा चुका है। गर्भ गृह का कार्य भी करीब 90 फीसदी पूरा हो चुका है। गर्भ गृह के चारो तरफ संगमरमर लगाए जा रहे हैं। हर दीवार और हर स्तंभ पर बेहतरीन नक्काशी की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article