देश

राजस्थान: BJP ने चौंकाया! चुनाव से पहले कैंडिडेट को शपथ दिला बनाया मंत्री, कांग्रेस ने घेरा- न तो EC और न...

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 31, 2023, 01:55 PM IST

राजनीतिक एक्सपर्ट्स की मानें तो देश में यह पहला मामला है जब किसी उम्मीदवार को मतदान से पहले मंत्री बनाया गया हो। इस बीच, राज्य कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने इस कदम पर सवाल उठाया है।

Image

सुरेंद्र पाल सिंह टी.टी। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने एक कदम से सबको चौंकाया है। शनिवार (30 दिसंबर, 2023) को भगवा दल ने एक पार्टी उम्मीदवार को शपथ दिलवा दी और उन्हें राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कैबिनेट में शामिल कराया।

बीजेपी के इस कैंडिडेट का नाम सुरेंद्र पाल सिंह टी.टी है, जो कि श्री गंगानगर जिले के करणपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वहां कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत कुन्नर के निधन के बाद चुनाव रद्द कर दिया गया था, जबकि पांच जनवरी 2023 को वहां पर वोटिंग होगी।

राजनीतिक एक्सपर्ट्स की मानें तो देश में यह पहला मामला है जब किसी उम्मीदवार को मतदान से पहले मंत्री बनाया गया हो। इस बीच, राज्य कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने इस कदम पर सवाल उठाया है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स (पहले टि्वटर के नाम से मशहूर) पर पोस्ट में कहा था, "आज राजस्थान में 22 मंत्रियों ने शपथ ली है... सुरेंद्र पाल करणपुर से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 5 जनवरी को मतदान होगा। उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाकर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की गई है। भाजपा न तो संविधान में विश्वास करती है, न ही चुनाव आयोग में।”

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं