देश

Tamil Nadu Rain: तमिलनाडु में बारिश से तबाही, खेत से लेकर सड़क तक जलमग्न; 800 रेल यात्री फंसे, फ्लाइट्स कैंसिल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 18, 2023, 08:22 PM IST

Tamil Nadu Rain: दक्षिणी रेलवे ने तिरुनेलवेली-तिरुचेंदूर खंड पर श्रीवैकुंटम और सेदुंगनल्लूर के बीच रेल यातायात निलंबन की घोषणा की, क्योंकि बाढ़ में पटरियां पूरी तरह डूबी हुई हैं। कुल मिलाकर 800 यात्री फंसे हुए हैं।

Image

तमिलनाडु में भारी बारिश

Photo : ANI

Tamil Nadu Rain: तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण तबाही मची हुई है। खेत से लेकर सड़क तक जलमग्न हो चुका है। नदियां उफान पर हैं और बांध पानी से भर चुके हैं। यातायात सर्विस ठप हो चुका है। 800 रेल यात्री ट्रेन बीच रास्ते ही फंसे हैं। साथ ही तमिलनाडु को जाने वाली फ्लाइट्स और ट्रेनें भी कैंसिल हैं।

दक्षिणी तमिलनाडु में हाहाकार

तिरुनेलवेली और थूथुकुडी सहित दक्षिणी तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में गांव, कस्बे, सड़कें और राजमार्ग पिछले दिन की भारी बारिश के बाद नदियों की तरह दिख रहे हैं। मूसलाधार बारिश से प्रभावित तमिलनाडु के चार दक्षिणी जिलों के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत केंद्रों में भेज दिया गया है। क्षेत्र में भारी बारिश जारी रहने के कारण सोमवार को तूतीकोरिन हवाई अड्डे पर कम से कम आठ उड़ानें रद्द कर दी गईं। ट्रेन संचालन भी प्रभावित हुआ है और अधिकारियों का कहना है कि तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में रेलवे स्टेशनों पर 800 से अधिक यात्री फंसे हुए हैं।

कयालपट्टिनम में सबसे ज्यादा बारिश

चार जिलों - तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, तेनकासी और कन्याकुमारी - में 7,434 लोगों को 84 राहत केंद्रों में भेजा गया है। राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सहायता के लिए कुल 425 आपदा टीम के सदस्यों को तैनात किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को कहा कि इस बीच, थूथुकुडी जिले के कयालपट्टिनम में सबसे अधिक 95 सेमी बारिश दर्ज की गई।

ट्रेनें बंद

दक्षिणी रेलवे ने तिरुनेलवेली-तिरुचेंदूर खंड पर श्रीवैकुंटम और सेदुंगनल्लूर के बीच रेल यातायात निलंबन की घोषणा की, क्योंकि बाढ़ में पटरियां पूरी तरह डूबी हुई हैं। कुल मिलाकर 800 यात्री फंसे हुए हैं और उनमें से लगभग 500 श्रीवैकुंटम रेलवे स्टेशन पर और लगभग 300 नजदीकी स्कूल में ठहरे हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article