देश

Delhi NCR Rain: दिल्ली एनसीआर में बारिश, नोएडा समेत कई इलाकों में तेज बूंदाबांदी; ठंड के बढ़ने के आसार

Delhi NCR Rain: आईएमडी अलर्ट के कुछ देर के अंदर ही नोएडा समेत दिल्ली के कई इलाकों में जमकर बूंदाबांदी देखने को मिली। अगले कुछ घंटों में कई और जगहों पर बारिश हो सकती है।

Image

दिल्ली एनसीआर में बारिश (फाइल फोटो)

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • एनसीआर के कई इलाकों में बारिश
  • दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश
  • मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Delhi NCR Rain: दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। आईएमडी से पहले ही रविवार शाम को बारिश होने का अनुमान जताया था। आईएमडी अलर्ट के कुछ देर के अंदर ही नोएडा समेत दिल्ली के कई इलाकों में जमकर बूंदाबांदी देखने को मिली। बारिश के बाद दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

आने वाले घंटों में भी हो सकती है बारिश

पश्चिमी दिल्ली, बाहरी उत्तरी दिल्ली और गुरुग्राम के कुछ इलाकों में बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने नवीनतम पूर्वानुमान में कहा है कि राजौरी गार्डन, पटेल नगर, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, नजफगढ़, दिल्ली छावनी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों समेत दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों में एक सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है और इन प्रणालियों के प्रभाव के कारण दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने कहा, “अगले 12 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में एक या दो बार बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।”

दिल्ली में हवा का स्तर खराब

वहीं, दिल्ली की वायु गुणवत्ता में रविवार को भी गिरावट दर्ज की गई और एक्यूआई 302 यानी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा। इस महीने की शुरुआत में वायु गुणवत्ता सुधरकर ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई थी। इससे पहले 30 नवंबर को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई थी और एक्यूआई 346 रहा था। रविवार शाम चार बजे शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 दर्ज किया गया, जो शनिवार के 233 (खराब श्रेणी) की तुलना में गिरावट दर्शाता है। शहर के 38 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 23 में रविवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि शनिवार को केवल दो केंद्रों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज हुई थी। इस बीच समीर ऐप के अनुसार, 13 केंद्रों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ जबकि बाकी में ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article