देश

Special Trains: पूजा, दीवाली और छठ पर रेलवे चला रहा ये दो स्पेशल ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 16, 2023, 03:26 PM IST

त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को पूरा करने के लिए ये विशेष ट्रेनें शुरू की गई हैं, जिससे लोगों के लिए अपने गंतव्य स्थान तक यात्रा करना आसान हो गया है।

Image

पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन

Photo : PTI

Special Trains: दुर्गा पूजा-नवरात्र , दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए भारतीय रेलवे ने 24 विशेष एसी ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करेंगी। इनमें से दो विशेष ट्रेन सेवाओं पर एक नजर डालते हैं। जानते हैं कि किस-किस दिन ये ट्रेन चलेंगी और किस जगह के यात्रियों को इससे फायदा होगा।

छपरा-एलटीटी-सीवान एसी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (12 सेवाएं)

20 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलने वाली इस स्पेशल एसी ट्रेन की कुल 12 सेवाएं उपलब्ध होंगी। 05063 नंबर वाली ट्रेन हर शुक्रवार को शाम 4:15 बजे छपरा से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 7:25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी यात्रा ट्रेन संख्या 05064, हर रविवार को दोपहर 12:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी, दूसरे दिन सुबह 3:15 बजे सीवान पहुंचेगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर जंक्शन समेत कई स्टेशनों पर होगा। इसमें 20 एसी-3 टियर इकोनॉमी क्लास कोच और 2 जेनरेटर कार, कुल 22 एलएचबी कोच शामिल हैं। ट्रेन संख्या 05064 के लिए बुकिंग 16 अक्टूबर से सभी पीआरएस लोकेशन और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी।

गोरखपुर-महबूबनगर एसी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (12 सेवाएं)

कुल 12 सेवाओं वाली यह विशेष ट्रेन 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन संख्या 05303 हर शनिवार को सुबह 8:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और अगले दिन शाम 7:30 बजे महबूबनगर पहुंचेगी। अपनी वापसी यात्रा पर ट्रेन संख्या 05304 हर सोमवार को शाम 6 बजे महबूबनगर से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 9:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 20 एसी-3 टियर इकोनॉमी क्लास कोच और 2 जेनरेटर कार, कुल 22 एलएचबी कोच होंगे।

त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को पूरा करने के लिए ये विशेष ट्रेनें शुरू की गई हैं, जिससे लोगों के लिए अपने गंतव्य स्थान तक यात्रा करना आसान हो गया है। यात्री 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली इन ट्रेनों के लिए पीआरएस लोकेशन और वेबसाइट www.irctc.co.in पर टिकट बुक कर सकते हैं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article