देश

कमाल है! रेलवे ने हनुमान जी को भेजा नोटिस, कहा-'जमीन खाली करो, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 04:34 PM IST

Railway sent notice to Hanuman ji: धनबाद में अलग ही मामला सामने आया है यहां रेल प्रशासन ने हनुमान जी को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने को कहा है, इसे लेकर लोगों में आक्रोश है।

Image

रेल प्रशासन ने हनुमान जी को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने को कहा है

KEY HIGHLIGHTS
रेल प्रशासन ने हनुमान जी को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने को कहा
धनबाद में भगवान हनुमानजी को रेल मंडल ने अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया है
इस नोटिस के सामने आने से लोगों में भारी गुस्सा है

Dhanbad Railway notice to Hanuman Ji: सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण कोई नई बात नहीं है और ऐसे तमाम केस सामने आते रहते हैं और उसे हटाने के लिए सरकारी कवायद भी जोरों शोरों से चलती रहती है, वहीं धनबाद से एक अलग ही मामला सामने आया है, यहां धनबाद रेल प्रशासन ने हनुमान जी को नोटिस जारी कर मंदिर की जमीन खाली करने को कहा है।

धनबाद में भगवान हनुमानजी को रेल मंडल ने अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया है, बताया जा रहा है कि नोटिस में कहा गया है कि दस दिन के अंदर मंदिर से अतिक्रमण हटाओ अन्यथा आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये अजीबोगरीब नोटिस सामने आने के बाद सवाल ये है कि इस नोटिस के जबाव में मंदिर में वास कर रहे भगवान इसकी पैरवी करेगे क्या? वहीं इस नोटिस के सामने आने से लोगों में भारी गुस्सा है।

रेलवे प्रशासन सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए ये कवायद कर रहा है, रेलवे प्रशासन रेलवे जमीन पर रह रहे लोगों के घरो में नोटिस चिपकाने के साथ वहां के धार्मिक स्थलों, मंदिरों में भी नोटिस जारी कर रहा है। ये मामला रेलवे के द्वारक बेकारबांध कॉलनी में हनुमान मंदिर को लेकर सामने आया है, जिसे लेकर नोटिस मंदिर पर चिपकाया गया है, रेलवे द्वारा नोटिस में कहा गया कि रेलवे जमीन पर मंदिर बनाकर जो अवैध रूप से कब्जा कर रखा वह गैर कानूनी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article