देश

बिहार में बुलेट पर निकले राहुल-प्रियंका गांधी, दरभंगा पहुंची वोट अधिकार यात्रा, Video

बाइक का यह काफिला गांवों, कस्बों एवं शहरों से होता हुए दरभंगा पहुंचा। राहुल और प्रियंका को देखने के लिए रास्ते में दोनों तरफ लोग खड़े थे। इस यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना के गांधी मैदान में होना है। 'वोट अधिकार यात्रा' के दौरान राहुल गांधी भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं।

Image

दरभंगा पहुंची कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा। तस्वीर-@incbihar

Vote Adhikar Yatra : बिहार में कांग्रेस की 'वोट अधिकार यात्रा' बुधवार को दरंगभा पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल एक बार फिर बुलेट चलाते दिखाई दिए लेकिन इस बार उनके साथ बुलेट पर पीछे उनकी बहन एवं वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी बैठी थीं। बाइक का यह काफिला गांवों, कस्बों एवं शहरों से होता हुए दरभंगा पहुंचा। राहुल और प्रियंका को देखने के लिए रास्ते में दोनों तरफ लोग खड़े थे। राहुल-प्रियंका को सुरक्षा देने के लिए उनके सुरक्षाकर्मी भी बाइक पर उनके साथ चल रहे थे। इस यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना के गांधी मैदान में होना है। 'वोट अधिकार यात्रा' के दौरान राहुल गांधी भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं।

17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी यह यात्रा

यात्रा के दरभंगा जिले से मुजफ्फरपुर पहुंचने पर राहुल गांधी एवं यादव मोटरसाइकिल चलाते नजर आए और इस दौरान लोग उनका स्वागत करने के लिए सड़कों के किनारे खड़े थे। कुल 1,300 किलोमीटर की यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी और एक सितंबर को पटना में एक रैली के साथ समाप्त होगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के भी दिन में बाद में यात्रा में शामिल होने की संभावना है।

अररिया में भी मोटरसाइकिल चलाई थी

गांधी और यादव ने 24 अगस्त को पूर्णिया जिले के अररिया में भी यात्रा के दौरान मोटरसाइकिल चलाई थी। राहुल गांधी ने मंगलवार को दरभंगा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को संविधान को बचाने के लिए अपने मताधिकार की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ने भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) और निर्वाचन आयोग की पोल खोल दी है इसलिए लोग भाजपा के नेताओं को 'वोट चोर' कह रहे हैं।’ गांधी ने कहा, ‘भाजपा नेता निर्वाचन आयोग के जरिए 'वोट चोरी' में लिप्त हैं। लोगों को अपने मताधिकार और संविधान की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article