देश

राहुल गांधी के वाहन से पुलिसकर्मी को लगी टक्कर, भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने उस पुलिसकर्मी को बुलाकर उसका हालचाल जाना, अपने वाहन में बैठाया और पानी की बोतल दी।

Image

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Rahul Gandhi News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान मंगलवार को उनके वाहन से एक पुलिसकर्मी को टक्कर लग लग गई, हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी की गाड़ी के सामने एक पुलिस कांस्टेबल गिर गया और उसे टक्कर लग गई।यह घटना उस वक्त हुई, जब यात्रा नवादा के भगत सिंह चौक से गुज़र रही थी।

नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के अनुसार, कांस्टेबल काफिले में शामिल एक वाहन के सामने लड़खड़ाकर गिर गया।उन्होंने बताया, "ऐसा नहीं है कि कांस्टेबल को वाहन ने कुचला हो। उसका एक्स-रे कराया जाएगा, जिससे उसके घायल पैर की सही स्थिति का पता चल जाएगा। लेकिन सरसरी तौर पर देखने पर यह मामूली चोट लगती है।"

भारतीय जनता पार्टी के नेता शहजाद पूनावाला ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया और दावा किया कि राहुल गांधी उस पुलिसकर्मी को देखने वाहन से नीचे भी नहीं उतरे।उन्होंने दावा किया, "वोटर अधिकार यात्रा, कुचलो जनता यात्रा। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी की कार ने एक पुलिस कांस्टेबल को कुचल दिया जो गंभीर रूप से घायल हो गया। वंशवादी उसे देखने के लिए भी नीचे नहीं उतरे।"

पूनावाला के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने "पीटीआई-भाषा" से कहा, "भाजपा के सभी नेता झूठ बोलने के लिए जाने जाते हैं। पार्टी यात्रा की सफलता से घबरा गई है, यही वजह है कि उसने अपने प्रवक्ताओं को अफवाहें फैलाने के लिए कहा है।"

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article