Rahul Gandhi speech in Lok Sabha: लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को अपनी बात रखी। लोकसभा में विपक्ष के नेता कई वैश्विक चुनौतियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और गाजा में युद्ध चल रहा है। पुरानी व्यवस्था को चुनौती दी जा रही है और हम एक खतरनाक दुनिया की तरफ बढ़ रहे हैं। भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि किसानों के हितों की सुरक्षा जरूरी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बराबरी की बात करनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि दुनिया स्थिरता की जगह अनिश्चितता की तरफ जा रही है। लोकसभा में कई दिनों से जारी गतिरोध के बाद राहुल गांधी को अपनी बात रखने का मौका मिला।
राहुल के संबोधन की मुख्य बातें
-राहुल के बयान पर सरकार ने आपत्ति जताई
-किरण रिजिजू ने राहुल के आरोप को गलत बताया
रिजिजू ने कहा-बिना तथ्यों के बोल रहे नेता प्रतिपक्ष
-राहुल को अपने आरोप साबित करने होंगे
-बांग्लादेश टेक्सटाइल का हब बन रहा है
-ये जो भी हुआ है सरेंडर है
-अमेरिका को सिर्फ भारत का डेटा चाहिए
-कोई भी पीएम ऐसी डील नहीं कर सकता
-ये तो अमेरिका के सामने सरेंडर है
-राहुल के भाषण पर लोकसभा में हंगामा
-आपने किसानों की बर्बादी के रास्ते खोल दिए
-हमें किसानों के साथ खड़ा होना है
-देश को सरकार ने अमेरिका के हाथों बेचा
-हमारे फैसले अमेरिका कैसे ले रहा?
-पीएम की आंखों में डर दिख रहा है
-इनकी गर्दन फंसी है, इसलिए देश बेच रहे
-अमेरिका में आयात बढ़ा, हमें क्या मिला?
-यूएस की शर्तों पर डील करना शर्मनाक
-इस सरकार को शर्म आनी चाहिए
-इस ट्रेड डील से अमेरिका को फायदा होगा
-ट्रंप ने टैरिफ 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत किया
-अमेरिका के लिए टैरिफ 16 प्रतिशत से घटाकर 0 क्यों?
आर्थिक सर्वेक्षण की दो बातें मुझे पसंद आईं-राहुल
राहुल गांधी ने कहा, 'मैं आर्थिक सर्वेक्षण देख रहा था और उसमें मुझे दो बातें मिलीं, ठोस बातें, गहरी बातें जो मुझे पसंद आईं। पहली बात यह है कि हम बढ़ते हुए भू-राजनीतिक संघर्षों की दुनिया में रह रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रभुत्व चीन, रूस और अन्य ताकतों द्वारा चुनौती दी जा रही है। दूसरी बात यह है कि हम ऊर्जा और वित्तीय हथियारकरण की दुनिया में जी रहे हैं। मुख्य बात यह कही जा रही है कि हम स्थिरता की दुनिया से अस्थिरता की दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं।'
'हम अस्थिरता की दुनिया की ओर बढ़ रहे'
रायबरेली के सांसद ने कहा कि 'प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) ने कुछ समय पहले चौंकाने वाला बयान दिया था कि युद्ध का दौर खत्म हो गया है। वास्तव में, हम युद्ध के दौर में प्रवेश कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि यूक्रेन में युद्ध है, गाजा में युद्ध था, मध्य पूर्व में युद्ध है, ईरान में युद्ध का खतरा है। हमने ऑपरेशन सिंदूर किए। इसलिए हम अस्थिरता की दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं। डॉलर को चुनौती दी जा रही है। केंद्रीय मुद्दा, जैसा कि मेरे मित्र दूसरी तरफ समझते हैं, यह है कि डॉलर को चुनौती मिल रही है, अमेरिकी वर्चस्व को चुनौती मिल रही है। हम एक महाशक्ति वाली दुनिया से किसी नए विश्व की ओर बढ़ रहे हैं, जिसे वास्तव में हम अभी पूरी तरह से अनुमान नहीं लगा सकते।'
