देश

Rahul Gandhi Security: राहुल प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते- दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट! CRPF भी दिखा चुकी है आइना

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 30, 2022, 04:30 PM IST

Rahul Gandhi Security: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि शनिवार को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश करने के बाद सुरक्षा से कई बार समझौता किया गया था। इसे लेकर गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी।

Image

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर मचा है हंगामा

Photo : BCCL

Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा चुकी कांग्रेस अब अपने ही आरोपों पर फंसती दिख रही है। सीआरपीएफ के बाद अब दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि राहुल गांधी खुद प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते हैं। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने यही रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी है। कांग्रेस के आरोपों के बाद गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस ने जवाब मांगा था।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सुरक्षा के काफी इंतजाम थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता खुद ही सुरक्षा घेरा तोड़कर लोगों से मिलते रहे हैं। इसमें दिल्ली पुलिस की गलती नहीं है। दिल्ली पुलिस ने सादी वर्दी में भी सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर रखा था, ताकि किसी भी अनहोनी को समय से पहले रोका जा सके।

कांग्रेस ने क्या आरोप लगा थे

दरअसल कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पहले गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि शनिवार को दिल्ली में यात्रा के प्रवेश करने के बाद सुरक्षा से कई बार समझौता किया गया था। कांग्रेस ने राहुल गांधी के लिए उचित सुरक्षा की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि यात्रा अब और संवेदनशील राज्यों पंजाब और जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी।

CRPF दिखा चुकी है आइना

इससे पहले सीआरपीएफ ने राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था में कमी के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा था कि कांग्रेस नेता खुद निर्धारित सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन नहीं करते हैं। जिसके बारे में समय-समय पर उन्हें सूचित भी किया गया था। सीआरपीएफ ने कहा था कि राहुल गांधी ने 2020 से अबतक 113 बार प्रोटोकॉल तोड़ा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें