देश

'ऐसा विपक्षी नेता देखना ही बाकी रह गया था', राहुल गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज तो जेपी नड्डा ने किया तीखा पलटवार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए उन पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार विदेश नीति को सिर्फ विदेशी नेताओं से गले मिलने तक सीमित समझती है और ईरान से जुड़े संघर्ष में भारत की मध्यस्थता की संभावना का भी जिक्र किया। उनके बयान पर बीजेपी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

Image

जेपी नड्डा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना। ANI

Photo : ANI

Rahul Gandhi PM Modi's Statement: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों पर तीखे हमले किए। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी की है, जिसपर बीजेपी नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है।

बीजेपी नेता जयप्रकाश नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ऐसा विपक्ष नेता देखना ही बाकी रह गया था, ये देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य है। कांग्रेस के लिए भी इससे दुख का क्या विषय होगा की उन्हें राहुल गांधी को अपना नेता मानना पड़ रहा है।

क्या है मामला?

दरअसल, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गले मिलने को ही विदेश नीति समझते हैं। इसके बाद उन्होंने मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का नाम लेते हुए टिप्पणी की।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री को विदेशी नेताओं से दोस्ती करने के बजाय देश के हित में काम करना चाहिए। ईरान से जुड़े संघर्ष का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि यदि भारत के नेतृत्व ने मौके का फायदा उठाया होता तो वह मध्यस्थता कर सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बजाय पाकिस्तान ने इसमें कदम रखा और प्रधानमंत्री मोदी यह सोचते रह गए कि ऐसा कैसे हो गया।

निशिकांत दुबे ने भी किया पलटवार

राहुल गांधी के इस बर्ताव पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी पलटवार किया है। निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'आपको लगता है कि राहुल गांधी जी की मानसिक स्थिति ठीक है? झारखंड के रांची में कांके इनके लिए ठीक जगह है।'

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article