देश

राहुल गांधी ने पूरा किया वादा, बच्चे ने कहा था- बनना है सॉफ्टवेयर इंजीनियर लेकिन नहीं है कंप्यूटर; गिफ्ट में दे दिया लैपटॉप

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 12, 2022, 08:13 AM IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पार्टी नेता राहुल गांधी ने सर्वेश नाम के बच्चे से मुलाकात की थी। सर्वेश ने तब कहा था कि वो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है, लेकिन उसने कभी कंप्यूटर देखा भी नहीं है। जिसके बाद राहुल गांधी ने बच्चे को लैपटॉप गिफ्ट कर दिया।

Image

राहुल गांधी ने बच्चे को दिया लैपटॉप

Photo : Twitter

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक और वादा पूरा करते दिखे। राहुल ने एक बच्चे को पढ़ने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए उन्होंने एक लैपटॉप ही गिफ्ट कर दिया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में चल रही है। राहुल पैदल मार्च के दौरान सैकड़ों लोगों से मिल रहे हैं। इन्हीं मुलाकातों के दौरान राहुल गांधी की मुलाकात एक छात्र से हुई थी। इस बच्चे ने राहुल से कहा कि वो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है, लेकिन उसके पास कंप्यूटर तक नहीं है, जिसके बाद राहुल ने उससे वादा किया कि वो जल्द ही उसे कंप्यूटर दिला देंगे।

और पूरा कर दिया वादा

बच्चे से मुलाकात के अगले दिन ही राहुल गांधी ने बच्चे को लैपटॉप गिफ्ट कर दिया। इसे लेकर कांग्रेस ने बाद में सर्वेश और उसके दोस्त के साथ सड़क के किनारे बैठे राहुल गांधी का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस दौरान राहुल गांधी बच्चे को बता रहे हैं कि लैपटॉप को कैसे उपयोग करना है।

rahul gandhi (2)

बच्चों को लैपटॉप के बारे में बताते हुए राहुल गांधी (फोटो- @rahulgandhi)

पिता को किया याद

बच्चे को लैपटॉप देने के बाद राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में पिता राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि वो हमेशा आधुनिक तकनीक के बारे में उत्सुक रहते थे। उन्होंने लिखा- "पापा ने एक बार कहा था- 'मैं जवान हूं, और मेरा भी एक सपना है'। मैं आपको उनके बारे में, उनके सपनों के बारे में और कल इन चारों युवाओं के साथ हुई अद्भुत बातचीत के बारे में कुछ और बताना चाहता हूं। पापा हमेशा आधुनिक तकनीक के बारे में उत्सुक रहते थे और यह जानने के लिए कि भारत के लाभ के लिए इसका उपयोग कैसे किया जा सकता है। कंप्यूटर पापा को बहुत प्रिय था! और वह भारत को 21वीं सदी में ले जाने के लिए युवा शक्ति को चैनलाइज़ करने की नई योजनाओं पर हमेशा जोश के साथ चर्चा करते थे।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article