देश

Bihar Election: 'बिहार चुनाव में राहुल गांधी को दिख रही हार...' बोले भाजपा प्रवक्ता

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है और बिहार में होने वाले चुनाव में भी फर्जीवाड़ा होने का अंदेशा जताया है। इस पर भाजपा प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को बिहार में हार दिख रही है, वह बिहार की यात्रा करके आए हैं और उन्हें जमीनी हालात समझ आ गए हैं।

Image

राहुल गांधी

Rahul Gandhi News: भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बिहार की जमीनी हालत समझने के बाद राहुल गांधी ऐसी बातें कर रहे हैं। जब कर्नाटक, हिमाचल और तेलंगाना में उनके सहयोगी दल चुनाव जीते, तब इस तरह की बातें नहीं करते थे।उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में लिखा था, "...यह देखना मुश्किल नहीं है कि महाराष्ट्र में भाजपा इतनी हताश क्यों थी। लेकिन धांधली मैच फिक्सिंग की तरह है, जो पक्ष धोखा देता है वह खेल जीत सकता है, लेकिन संस्थानों को नुकसान पहुंचाता है और परिणाम में जनता का विश्वास नष्ट करता है। सभी चिंतित भारतीयों को सबूत देखना चाहिए। खुद ही फैसला करें। जवाब मांगें, क्योंकि महाराष्ट्र की मैच फिक्सिंग अगली बार बिहार में होगी, और फिर जहां भी भाजपा हार रही है। मैच फिक्सिंग चुनाव किसी भी लोकतंत्र के लिए जहर है।"

जब आर.पी. सिंह से जी-7 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले पांच साल से जी-7 की बैठक में लगातार जा रहे हैं, इस बार संशय बना हुआ था लेकिन कनाडा से निमंत्रण आया है तो प्रधानमंत्री जाएंगे। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को ड्रामा बताया। उन्‍होंने कहा कि इसका जवाब ममता बनर्जी को देना पड़ेगा। वह वोट बैंक को साधने के लिए ऐसे बयान देती हैं, उनके लिए वोट बैंक पहले है, देश बाद में।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के प्रधानमंत्री की तारीफ करने पर उन्‍होंने कहा कि सभी नेता चाहते थे कि श्रीनगर का देश से रेल लिंक हो। आज प्रधानमंत्री मोदी ने सपना पूरा किया है। आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल लिंक हो गया है। यह तारीफ के योग्‍य है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!