देश

वोट चोरी के आरोपों पर फड़णवीस का राहुल गांधी पर हमला, बोले-झूठ बोल रहे हैं कांग्रेस नेता

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णनवीस ने हमला बोला है। फड़णवीस ने कहा कि 'न तो महाराष्ट्र में और न ही देश के किसी हिस्से में वोट की चोरी हुई है। राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं और लोगों से मिले जनादेश को चुराने को कोशिश कर रहे है।'

Image

राहुल गांधी पर फड़णवीस का हमला। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Devendra Fadnavis : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णनवीस ने हमला बोला है। फड़णवीस ने कहा कि 'न तो महाराष्ट्र में और न ही देश के किसी हिस्से में वोट की चोरी हुई है। राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं और लोगों से मिले जनादेश को चुराने को कोशिश कर रहे है।'

राहुल के आंकड़े बदलते रहते हैं-फड़णवीस

EC पर लगाए गए आरोपों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, 'न तो महाराष्ट्र में और न ही देश के किसी अन्य हिस्से में वोट की चोरी हुई है... राहुल गांधी सिर्फ झूठ बोल रहे हैं और जनता के जनादेश की चोरी कर रहे हैं... उनके आंकड़े भी बदलते रहते हैं। पिछली बार उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र में वोटों की संख्या 75 लाख बढ़ी है, अब कह रहे हैं कि एक करोड़ वोट बढ़ गए... वह बस अपने हार को छिपाने के लिए झूठ बोल रहे हैं... उन्हें पता है कि भविष्य में भी वे हारेंगे... वह देश की संवैधानिक संस्थाओं की छवि खराब कर रहे हैं... मैं इसकी निंदा करता हूं और जनता आने वाले चुनावों में उन्हें सबक सिखाएगी।'

राहुल ने कर्नाटक विधानसभा क्षेत्र का डेटा दिया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र का डेटा सामने रखते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची में हेरफेर करके "वोट चोरी" का यह मॉडल कई निर्वाचन क्षेत्रों में लागू किया गया है, ताकि भारतीय जनता पार्टी को फायदा मिल सके। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया कि यह अब भाजपा और और निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से हो रहा है तथा यह संविधान के खिलाफ अपराध है।

'सबूत एकत्र करने में कुल छह महीने का समय लगा'

उन्होंने यहां संवाददाताओं के समक्ष कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची के आंकड़ों की प्रस्तुति दी और धांधली का दावा किया। राहुल गांधी ने बताया कि ‘चुनाव धांधली’ के सबूत एकत्र करने में कुल छह महीने का समय लगा है। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी टीम ने बेंगलुरु मध्य लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के डेटा का विश्लेषण किया और फिर गड़बड़ी का पता किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा बेंगलुरु मध्य लोकसभा सीट के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में छह में पिछड़ गई, लेकिन महादेवपुरा में उसे एकतरफा वोट मिला। राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बेंगलुरु मध्य लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 मतों की चोरी की गई, जबकि यह सीट भाजपा ने 32,707 मतों के अंतर से जीती।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article