देश

VIDEO: 'इंडियन स्टेट' वाले बयान पर घिरे राहुल गांधी; भाजपा का पलटवार, बोली- देश को तोड़ना चाहती है कांग्रेस

Rahul Gandhi Controversial Statement: लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए एक विवादास्पद बयान दे दिया जिसकी जमकर आलोचना हो रही है। राहुल गांधी ने बुधवार को भाजपा और आरएसएस को घेरते हुए 'इंडियन स्टेट' को लेकर विवादास्पद टिप्पणी कर दी।

Image

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

Rahul Gandhi Controversial Statement: लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए एक विवादास्पद बयान दे दिया जिसकी जमकर आलोचना हो रही है। राहुल गांधी ने बुधवार को भाजपा और आरएसएस को घेरते हुए 'इंडियन स्टेट' को लेकर विवादास्पद टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा और आरएसएस से ही नहीं इंडियन स्टेट से भी है।

भाजपा ने किया पलटवार

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि किसी की अज्ञानता का कोई उत्तर नहीं हो सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि भारत जोड़ों के नाम पर भारत तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के विरोध में उतरे-उतरे भारत के विरोध में उतर आए हैं। यह कोई संयोग नहीं, बल्कि सोचा-समझा प्रयोग है।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी खुलकर सामने आ चुकी है कि सोरोस फंडेड सहायता लेकर वो भारत के स्टेट और लोगों के खिलाफ लड़ने का काम कर रही है। आप लोगों ने देखा होगा कांग्रेस 26/11 या 370 जैसे मुद्दों पर हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाती है।

RSS और BJP पर बरसे राहुल गांधी

कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह मत सोचिए कि हम निष्पक्ष स्थिति वाली लड़ाई लड़ रहे हैं। यदि आप मानते हैं कि हम सिर्फ भाजपा नामक राजनीतिक संगठन और आरएसएस के खिलाफ लड़ रहे हैं, तो ऐसा नहीं है। ....क्योंकि उन्होंने हमारे देश की लगभग हर संस्था पर कब्जा कर लिया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article