देश

कांग्रेस नेता को गले लगा राहुल गांधी बोले-PM मोदी की यही विदेश नीति, फिर मेलोनी को हुआ जिक्र, Video

राहुल ने गुरुवार रात पीएम मोदी की विदेश नीति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बारे में जो टिप्पणियां की उसे मर्यादित नहीं माना जा रहा है। संवाद में इस्तेमाल की गई उनकी भाषा को लेकर लोग सोशल मीडिया में उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।

Image

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।

Rahul Gandhi News: लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पार्टी के 'रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन' में दिए गए अपने बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निशाने पर हैं। राहुल ने गुरुवार रात पीएम मोदी की विदेश नीति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बारे में जो टिप्पणियां की उसे मर्यादित नहीं माना जा रहा है। संवाद में इस्तेमाल की गई उनकी भाषा को लेकर लोग सोशल मीडिया में उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति क्या है, यह बताने के लिए राहुल ने मंच पर जो 'नाटकीय अंदाज' अपनाया, उस पर सवाल उठ रहे हैं।

मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था-संदीप दीक्षित

दरअसल, मंच पर राहुल ने कहा कि 'क्या आपको पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति क्या है। मैं बताता हूं।' इसके बाद वह आगे बढ़कर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाते हैं। इसके बाद राहुल कहते हैं कि 'इस तरह की चीजें पीएम में कहां से घुसीं और किसने डाला।' फिर संदीप दीक्षित उनसे पूछते हैं कि उन्हें इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी समझकर तो उन्हें नहीं पकड़ा था।

जोशी ने पूछा-राहुल कब परिपक्व होंगे?

पीएम मोदी पर इस तरह की टिप्पणी को लेकर भाजपा हमलावर है। उसने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को कम करने का आरोप लगाया। यही नहीं गांधी ने अपने संबोधन में भाजपा और आरएसएस 'जोकरों का समूह’ बताया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें भारत की कोई समझ नहीं है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'राहुल गांधी, आप कब परिपक्व होंगे? भारत देश को चलाने के लिए परिपक्व नेतृत्व की आवश्यकता होती है, न कि अपरिपक्व नाटक की। लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को 'जोकर और मसखरा’ कहना यह साबित करता है कि यह आपके बस की बात नहीं है।’

LoP पद की गरिमा के खिलाफ है राहुल का बर्ताव-बांसुरी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान करके गांधी ने भारत की जनता का अपमान किया है। वहीं, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने 'एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'आज राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के खिलाफ जिस तरह की अभद्र, आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद की गरिमा के पूरी तरह विपरीत है।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article