देश

VIDEO: 'खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं', राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का आया पहला रिएक्शन

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उप नेता पद से हटा दिया और अशोक मित्तल को नया उप नेता नियुक्त किया है। इस फैसले के बाद चड्ढा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पार्टी पर सवाल उठाए और कहा कि जनता के मुद्दे उठाने पर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने अपने वीडियो में टैक्स, महंगाई, रिचार्ज और अन्य कई जनसमस्याओं को उठाया और शायराना अंदाज में कहा कि उनकी खामोशी को हार न समझा जाए।

Image

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उप नेता पद से हटा दिया। ANI

Photo : ANI

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर बड़ी कार्रवाई की। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के डिप्टी पद से हटा दिया है। वहीं, पार्टी ने अशोक मित्तल को राज्यसभा में नया उप नेता बनाया है।

पार्टी के फैसले के बाद राघव चड्ढा का दर्द छलक उठा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा आखिर जनता के मुद्दे उठाने से पार्टी को इतनी दिक्कत क्यों हो रही है कि उन्हें आवाज को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आगे लिखा, "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।'आम आदमी’ को मेरे संदेश।"

राघव चड्ढा ने वीडियो में क्या-क्या कहा?

वीडियो में उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर 2 मिनट 45 सेकेंड का वीडिया शेयर किया। इसमें मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, डेटा एक्सपाइरी प्रॉब्लम, पैटर्निटी लीव, मिनिमम बैलैंस को लेकर लगने वाला जुर्माना, फूट एडल्टरेशन, इनकमिंग कॉल चार्ज, 28 दिन का रिचार्ज 'स्कैम', एक्सेस बैगेज चार्जेज, पेपर लीक स्कैम, एयर पॉल्यूशन, हेल्थ इंश्योरेंस पर लगने वाला जीएसटी और एयरपोर्ट पर महंगे खाने जैसे कई मुद्दे हैं।

वहीं, राघव चड्ढा ने शायराना अंदाज में आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना। मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बनता है।"

राज्यसभा सांसद से पहले राघव चड्ढा आप के विधायक थे। फरवरी 2020 से मार्च 2022 तक दिल्ली विधानसभा के सदस्य रहे। राज्यसभा जाने से पहले वो दिल्ली जल बोर्ड के भी सदस्य रहे। अप्रैल 2022 में राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article