देश

Radhika Murder Case: आरोपी पिता दीपक यादव को मिली 14 दिन की न्यायिक हिरासत, जानें क्या है पूरा मामला

Radhika Yadav Murder Case: राधिका यादव की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी पिता दीपक यादव को शनिवार को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता दीपक को भोंडसी जेल में रखा जाएगा।

Image

राधिका यादव हत्याकांड: आरोपी पिता दीपक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Photo : Twitter

Radhika Yadav Murder Case: नेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी पिता दीपक यादव को शनिवार को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी पिता दीपक को भोंडसी जेल में रखा जाएगा। इससे पहले दीपक यादव ने अपनी बेटी राधिका की हत्या करने का जुर्म कबूल किया था, जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने कोर्ट से एक दिन की रिमांड की अनुमति ली। घटनास्थल से गुरुवार को पुलिस ने राधिका के पिता को पकड़ा था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को आरोपी दीपक को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया।

गुरुग्राम के सेक्टर-57 में हुई थी हत्या

गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित सुशांत लोक फेज-2 में 25 वर्षीय बेटी राधिका यादव की हत्या हुई थी, जिसमें उनके पिता को आरोपी पाया गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि बेटी राधिका यादव के टेनिस एकेडमी चलाने से उनके पिता दीपक यादव नाराज थे। कथित तौर पर दीपक ने कई बार टेनिस अकादमी बंद करने के लिए कहा, लेकिन बेटी राधिका यादव नहीं मानी। इस पर पिता ने गोली मारकर बेटी की हत्या कर दी। हालांकि, राधिका के कोच रहे अंकित पटेल इस घटना पर कहते हैं कि इस तरह कोई भी किसी को नहीं मार सकता है। ऐसी घटनाएं बिल्कुल भी स्वीकार नहीं हैं।

कोच अंकित पटेल ने कहा कि मैं उसे (राधिका यादव) काफी समय से जानता था। जब वह लगभग 10-11 साल की थी, उसके पिता उसे टूर्नामेंट और ट्रेनिंग सेशन में लेकर आते थे। यह स्पष्ट था कि राधिका के पिता चाहते थे कि वह एक टेनिस खिलाड़ी बने। उसने जूनियर स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया। वे हमेशा उसे लेने और छोड़ने आते थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि करीब डेढ़ साल पहले आखिरी बार उन्होंने राधिका यादव को देखा था। उसके बाद की परिस्थितियों के बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article