देश

राम भरोसे कर्नाटक विधानसभा की सुरक्षा! बजट सत्र के दौरान विधायक बनकर घुसा शख्स, आराम से सीट पर बैठ सुनता रहा भाषण

Karnataka Assembly: कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार को बजट सत्र के दौरान एक व्यक्ति बेंगलुरु में विधान सौध में घुस गया और जनता दल (सेक्युलर) विधायक करियाम्मा की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। जिसका पता चलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Image

कर्नाटक विधानसभा के सदन में घुसा शख्स

Photo : ANI

Karnataka Assembly: कर्नाटक में विधानसभा सत्र चल रहा है। शुक्रवार को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने विधानसभा में बजट पेश किया। जिस पर जमकर हंगामा देखने को मिला। इस दौरान कर्नाटक विधानसभा की सुरक्षा सवालों के घेरे में दिखी। सीएम के बजट भाषण के दौरान एक शख्स विधायक बनकर सदन के अंदर आ घुसा और आराम से बैठा रहा।

कौन था ये शख्स

कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार को बजट सत्र के दौरान एक व्यक्ति बेंगलुरु में विधान सौध में घुस गया और जनता दल (सेक्युलर) विधायक करियाम्मा की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। जिसका पता चलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के व्यक्ति ने दावा किया कि वह बिना अनुमति के विधान सौधा में सिर्फ इसलिए प्रवेश कर गया क्योंकि वह बजट सत्र में भाग लेना चाहता था।

कैसे आया पकड़ में

यह शख्स कुछ देर तक विधायक की सीट पर बैठा रहा और आराम से भाषण सुनता रहा। इस पर तब ध्यान गया जब जद (एस) के एक अन्य विधायक ने एक अपरिचित चेहरे को देखा, जो उनके साथी की सीट पर बैठा था। जिसके बाद उसने विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा सचिव को सतर्क कर दिया। विधायक ने उन्हें बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति, विधानसभा में जद (एस) विधायक करियाम्मा की सीट पर बैठा है। इसके बाद जब उस शख्स को पकड़ा गया तब उसने दावा किया कि वह एक विधायक है। लेकिन उसके पास अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत नहीं था।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस शख्स को विधानसभा से बाहर निकालने के लिए सुरक्षा अधिकारियों को बुलाया गया। विधानसभा अध्यक्ष को भी घटना की जानकारी दी गयी। जिसके बाद अधिकारियों ने जांच शुरू की और घटना के कुछ घंटों बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article