देश

राजघाट पर पुतिन ने रूसी भाषा में क्या लिखा? जानिए क्या है हिंदी में मतलब

Putin In Rajghat: राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पति करने के बाद पुतिन ने रूसी भाषा में एक नोट भी लिखा, "आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी एक महान मानवतावादी थे। दुनिया में शांति स्थापित करने में उनका योगदान बहुत मूल्यवान रहा है। आज भी उनकी स्वतंत्रता, सत्य, अहिंसा और मानवता की सोच उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी पहले थी।"

Image

राजघट जाकर पुतिन ने महात्मा गांधी को अर्पति की श्रद्धांजलि और लिखा स्पेशल नोट।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : Twitter

Putin In Rajghat: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी यात्रा के दूसरे दिन राजघाट पहुंचे। यहां पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान वे यहां मौजूद विजिटर्स बुक में एक खास नोट भी लिखकर गए।

महात्मा गांधी की सोच आज भी महत्वपूर्ण: पुतिन

राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पति करने के बाद पुतिन ने रूसी भाषा में एक नोट भी लिखा, "आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी एक महान मानवतावादी थे। दुनिया में शांति स्थापित करने में उनका योगदान बहुत मूल्यवान रहा है। आज भी उनकी स्वतंत्रता, सत्य, अहिंसा और मानवता की सोच उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी पहले थी।"

उन्होंने आगे लिखा,"गांधीजी एक ऐसे नए विश्व की कल्पना करते थे जहां सभी देशों के बीच न्याय, समानता और सम्मान हो। वह किसी एक देश के प्रभुत्व के बजाय एक बहुध्रुवीय और संतुलित विश्व व्यवस्था चाहते थे। अपने समय में उन्होंने रूसी दार्शनिक लियो टॉल्स्टॉय के साथ पत्राचार में इसी तरह के भविष्य के विश्व पर विचार साझा किए थे। एक ऐसी दुनिया जो परस्पर सम्मान और बराबरी के सिद्धांतों पर चले।

आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और रूस भी उसी तरह के मूल्यों का समर्थन करते हैं। दोनों देश ऐसे वैश्विक ढांचे का पक्ष लेते हैं, जिसमें किसी पर दबाव न हो और सहयोग व सम्मान के आधार पर दुनिया आगे बढ़े।"

PM मोदी- पुतिन के बीच आज अहम बैठक

बता दें कि शुक्रवार शाम राष्ट्रपति पुतिन भारत पहुंचे। लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास में पीएम मोदी ने उनकी रात्रिभोज की मेजबानी की। इसके बाद शुक्रवार सुबह राष्ट्पति भवन में उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद वो राजघाट पहुंचे।

आज दिन भर बैठकों का दौर चलने की संभावना। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं, कई अहम डील पर समझौते हो सकते हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article