देश

पंजाब के परिवहन विभाग की बल्ले-बल्ले, पिछले साल की अपेक्षा 608 करोड़ रुपए बढ़ी कमाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 10:42 PM IST

Punjab Government: पंजाब रोडवेज/पनबस की आमदन का विवरण शेयर करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि अप्रैल से सितंबर 2022 तक 360.63 करोड़ रुपए की आमदन के साथ पंजाब रोडवेज/पनबस ने पिछले साल के 247.35 करोड़ रुपए के मुकाबले 113.28 करोड़ रुपए अधिक कमाए हैं और ये वृद्धि 45.79 प्रतिशत बनती है।

Image

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।

KEY HIGHLIGHTS
  1. परिवहन विभाग की कमाई में वृद्धि
  2. पिछले साल की अपेक्षा में 608 करोड़ रुपए की वृद्धि
  3. छह महीनों में पिछले साल की तुलना में राजस्व 45 प्रतिशत बढ़ा

Punjab Government: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के परिवहन विभाग ने अपने पहले छह महीनों में 608.21 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ कुल 1957.64 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्रित किया है। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सोमवार को चंडीगढ़ में बताया कि विभाग की कुल तीन शाखाओं एसटीसी, पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज/पनबस ने इस साल अप्रैल से सितंबर तक 1957.64 करोड़ रुपए कमाए हैं, जो पिछले वर्ष इस अरसे के दौरान हुई आमदन की अपेक्षा 45.07 प्रतिशत अधिक है।

पिछले साल की अपेक्षा में 608 करोड़ रुपए की वृद्धि

उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान पिछले वर्ष ये आमदन 1349.43 करोड़ रुपए थी। विभाग की शाखा-वार आमदन के विवरण देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर दफ़्तर को अप्रैल से सितंबर 2022 तक कुल 1203.39 करोड़ रुपए की आमदन हुई है, जो पिछली सरकार के समय 855.95 करोड़ रुपए थी। उन्होंने बताया कि 347.44 करोड़ रुपए की ये वृद्धि 40.60 प्रतिशत बनता है।

छह महीनों में पिछले साल की तुलना में राजस्व 45 प्रतिशत बढ़ा

उन्होंने बताया कि पैप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कोर्पोरेशन (पीआरटीसी) ने इस वर्ष के पहले छह महीनों में 393.62 करोड़ रुपए जुटाए हैं, जबकि पिछले वर्ष इस अरसे के दौरान ये कमाई 246.13 करोड़ रुपए थी। उन्होंने बताया कि पीआरटीसी ने इन छह महीनों में 147.49 करोड़ रुपए के लाभ के साथ 60 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है।

पंजाब रोडवेज/पनबस की आमदन का विवरण शेयर करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि अप्रैल से सितंबर 2022 तक 360.63 करोड़ रुपए की आमदन के साथ पंजाब रोडवेज/पनबस ने पिछले साल के 247.35 करोड़ रुपए के मुकाबले 113.28 करोड़ रुपए अधिक कमाए हैं और ये वृद्धि 45.79 प्रतिशत बनती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा टैक्स चोरी, गैर-कानूनी गतिविधियों और बिना पर्मिट वाले बस ऑपरेटरों पर नकेल कसने की कोशिशों के स्वरूप विभाग की कमाई में ये वृद्धि दर्ज की गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें