देश

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, भूपेश बघेल को हटाकर सचिन पायलट को सौंपी अहम जिम्मेदारी, सुरेजवाला का भी बढ़ा कद

Punjab Polls 2026: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने भूपेश बघेल को पंजाब कांग्रेस महासचिव के पद से हटा दिया है।

Image

पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी बने सचिन पायलट (फाइल फोटो)

Punjab Polls 2026: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और महासचिव भूपेश बघेल को पंजाब के प्रभारी पद से हटा दिया और उनकी जगह राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो अब तक छत्तीसगढ़ के प्रभारी की भूमिका निभा रहे थे। चुनाव से पहले कांग्रेस के इस फैसले को पंजाब में कांग्रेस की रणनीति में अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

भूपेश बघेल को पंजाब से हटाया

कांग्रेस ने संगठन में फेरबदल करते हुए पार्टी पंजाब प्रभारी पद से भूपेश बघेल को हटा दिया है और उन्हें असम कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट को पंजाब का प्रभार सौंपा गया है।

सुरजेवाला का बढ़ा कद

कांग्रेस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला पर भरोसा जताते हुए उन पर बड़ा दांव लगाया है। पार्टी ने सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक का स्थान लिया है। मुकुल वासनिक महासचिव बने रहेंगे, हालांकि फिलहाल उन्हें किसी राज्य का प्रभार नहीं दिया गया है। इसके अलावा, सुरजेवाला कर्नाटक के प्रभारी महासचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

छह राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त

क्रमांकनामप्रभार
1भूपेश बघेलअसम
2सचिन पायलटपंजाब
3रणदीप सिंह सुरजेवालागोवा
4सुखदेव भगतछत्तीसगढ़
5डॉ. श्रीवेल्ला प्रसादमहाराष्ट्र
6पी.वी. मोहनआंध्र प्रदेश
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'तेलंगाना आइये, हम बिरयानी खिलाएंगे', केटी रामा राव की राहुल गांधी को चुनौती, बोले- यहां आकर छात्रों से करें बात
    इसके अलावा सांसद सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़, डॉ. श्रीवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी.वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस ने कार्यमुक्त किए गए महासचिवों एवं प्रभारियों जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर के योगदान की सराहना की है। असम विधानसभा चुनाव में हार के बाद जितेंद्र सिंह ने प्रभारी पद से इस्तीफा दिया था। चेन्निथला केरल के गृह मंत्री और टैगोर तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बन चुके हैं।
    Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article