देश

Punjab Jalandhar Lok Sabha By Election Result 2023: पंजाब में AAP का जलवा बरकरार, जालंधर उपचुनाव में बड़ी जीत की ओर पार्टी

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 13, 2023, 10:48 AM IST

Punjab Jalandhar Lok Sabha By Election Result 2023: चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू फिलहाल वह अपने निकटम प्रत्याशी से 27500 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में उन्होंने करीब 50 हजार वोटों की बढ़त बना ली है।

Image

जालंधन लोकसभा उपचुनाव परिणाम

Punjab Jalandhar Lok Sabha By Election Result 2023: पंजाब में आम आदमी पार्टी का जलवा बरकरार है। यहां की जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू बड़ी जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, फिलहाल वह अपने निकटम प्रत्याशी से 27500 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में उन्होंने करीब 50 हजार वोटों की बढ़त बना ली है।

चुनाव आयोग के मुताबिक आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू को खबर लिखे जाने तक 143931 वोट मिले हैं, तो वहीं कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी को 116431 वोट मिले हैं। वहीं यहां पर भाजपा तीसरे नंबर पर है। भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह 75672 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

कांग्रेस से आप में शामिल हुए थे रिंकू

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने सुशील कुमार रिंकू को उम्मीदवार बनाया। वह कांग्रेस से आप में शामिल हुए थे, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें टिकट दिया। बता दें, इस सीट पर 10 मई को मतदान कराए गए थे। यहां 54 फीसदी मतदान हुआ था।

कांग्रेस नेता के निधन के बाद हो रहे चुनाव

जालंधर लोकसभा सीट पर सांसद संतोख चौधरी का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया था, जिसके बाद इस सीट पर चुनाव कराना जरूरी हो गए थे। कांग्रेस ने यहां से संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कमरजीत कौर को मैदान में उतारा था।
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article