देश

पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में रेलवे लाइन पर हुआ बम धमाका, लोको पायलट घायल, ट्रेन की आवाजाही फिलहाल रुकी

Fatehgarh Sahib Blast News: फतेहगढ़ साहिब के खानपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर एक बम धमाका हुआ है। धमाके की तीव्रता बहुत कम थी और यह कोई बड़ा धमाका नहीं था। इसमें ड्राइवर के गाल पर हल्की से चोट आई है। ट्रेन को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। ट्रैक को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

Image

फतेहगढ़ साहिब में रेलवे लाइन पर हुआ बम धमाका

Punjab Blast News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के खानपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर एक बम धमाका हुआ है। धमाके की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि धमाके की तीव्रता बहुत कम थी और यह कोई बड़ा धमाका नहीं था, बस एक छोटा सा धमाका था। ड्राइवर के गाल पर हल्का सा कट लगा है। ट्रेन को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। ट्रैक को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। ट्रेन की आवाजाही जल्द ही फिर से शुरू होगी।

'आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा...'

रोपड़ रेंज के DIG नानक सिंह ने कहा, 'हमें जानकारी मिली कि रात करीब 9.50 बजे यहां एक छोटा धमाका हुआ है। ड्राइवर के गाल पर हल्का कट लगा है। ट्रेन को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। ट्रैक को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। ट्रेन की आवाजाही जल्द ही फिर से शुरू होगी। पंजाब पुलिस वैज्ञानिक तरीके से इसकी जांच कर रही है। हम दूसरी एजेंसियों के साथ तालमेल बिठा रहे हैं और उनसे बातचीत कर रहे हैं। यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। धमाके की तीव्रता बहुत कम थी। यह कोई बड़ा धमाका नहीं था, बस एक छोटा सा धमाका था... हम जांच कर रहे हैं। फोरेंसिक और दूसरी एजेंसियों की टीमों को यहां बुलाया गया है... स्पेशलाइज्ड एजेंसियां भी यहां आ रही हैं।'

पंजाब में रेल पटरी क्षतिग्रस्त, विस्फोट के पहलू की जांच कर रही पुलिस

फतेहगढ़ साहिब जिले में सरहिंद के पास मालगाड़ियों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली रेल पटरी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त पाया गया है और पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या यह किसी विस्फोट के कारण हुआ है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सरहिंद स्टेशन से चार-पांच किलोमीटर दूर खानपुर गांव के पास स्थित यह पटरी शुक्रवार रात क्षतिग्रस्त मिली। उन्होंने कहा कि इस पटरी का इस्तेमाल केवल मालगाड़ियों के लिए किया जाता है।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह पटरी किसी विस्फोट के कारण क्षतिग्रस्त हुई, अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पुलिस दल ने घटनास्थल का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रेलवे अधिनियम की धारा 150 (ट्रेन को जानबूझकर से पटरी से उतारना या उतारने का प्रयास करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह धमाका पंजाब पुलिस द्वारा दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने, प्रतिबंधित संगठन BKI के पांच गुर्गों को गिरफ्तार करने और गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त करने के कुछ दिनों बाद हुआ है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article