देश

Punjab: देश में राजनीतिक बदलाव लाने के लिए 'AAP' की ओर देख रहे लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 09:02 PM IST

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के शिक्षा मॉडल की पूरी दुनिया में धाक जमी हुई है और अब पंजाब में शिक्षा क्षेत्र में अहम बदलाव किए जा रहे हैं।

Image

आदमपुर में 'आप' उम्मीदवार सतिन्दर सिंह के समर्थन में जोर-शोर से प्रचार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. हरियाणा में बदलाव का आधार आदमपुर विधान सभा क्षेत्र से बंधेगा
  2. आदमपुर में 'आप' उम्मीदवार सतिन्दर सिंह के समर्थन में जोर-शोर से प्रचार
  3. पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की-भगवंत मान

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि देश भर में बदलाव की हवा बह रही है और गुजरात, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के लोग इस बदलाव के हिस्सेदार बनने के लिए उत्साहित हैं। विधान सभा क्षेत्र आदमपुर (हरियाणा) में 'आप' उम्मीदवार सतिन्दर सिंह के समर्थन में जोर-शोर से प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों ने हम पर विश्वास कर वोटें डालीं, हम इस विश्वास को टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अब बारी हरियाणा की है और हरियाणा में इस बदलाव का आधार आदमपुर विधान सभा क्षेत्र से बंधेगा। भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा के लोग अगर बढिय़ा स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाएं और बढिय़ा प्रशासन चाहते हैं तो हम पर विश्वास करें और इस भरोसे को टूटने नहीं दिया जाएगा।

भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली में शुरू किया 'मोहल्ला क्लीनिकों' का क्रांतिकारी कदम अब पंजाब में 'आम आदमी क्लीनिकों' के रूप में सफलता के नए आयाम सृजन कर रहा है और हर रोज़ सैंकड़ों लोग इन क्लीनिकों के द्वारा मुफ़्त डॉक्टरी और मेडिकल टैस्टों की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

भगवंत मान ने कहा कि इस समय देश राजनीतिक बदलाव की ओर बढ़ रहा है और लोग बदलाव के लिए कांग्रेस और भाजपा से आगे जाकर और राजनीतिक बदलाव की ओर देख रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि इस राजनीतिक बदलाव का आधार गुजरात, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से बंधेगा और मतदान में जीत के बाद इन राज्यों में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलावों के द्वारा लोगों को राहत दी जाएगी।

पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गईं लोक-हितैषी नीतियों की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की है, जो 2004 में बंद कर दी गई थी। इसके अलावा कर्मचारियों को छह प्रतिशत महँगाई भत्ता (डी.ए.) दे दिया गया है, जिससे कर्मचारियों को महँगाई की मार से बचाया जा सके। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में हरेक बिजली बिल पर 600 यूनिटों की माफी दी गई है। इससे तकरीबन 50 लाख के करीब उपभोक्ताओं का बिजली का बिल ज़ीरो आया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article