Maharashtra, Pune Bandh Today News Update: महाराष्ट्र के पुणे शहर में मंगलवार (13 दिसंबर, 2022) को बंद (शहर बंदी) का आह्वान किया गया है। यह बंद कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना, संभाजी ब्रिगेड और कुछ और संगठनों की ओर से बुलाया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुणे में ट्रेडर्स के संगठन फहेतचंद रांका ने इस बंद को सपोर्ट किया है। समर्थन देते हुए एफएटीपी (फेडरेशन ऑफ ट्रेडर्स एसोसिएशन ऑफ पुणे) के अध्यक्ष ने अपील की दोपहर तीन बजे तक सभी लोग अपनी-अपनी दुकानें बंद रखें।
रांका ने कहा, "इन पार्टियों की अपील के बाद फेडरेशन के सभी सदस्यों की एक आंतरिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंगलवार को दोपहर तीन बजे तक दुकानें बंद रखकर बंद का समर्थन करने का निर्णय लिया गया।" दरअसल, इन सियासी दलों ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के उस बयान की निंदा के तहत पुणे बंदी की अपील की है, जिसमें मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी की थी।
