देश

Man ki Baat: पीएम मोदी ने बिल गेट्स का जताया आभार, कहा- तारीफ के लिए मेरे दोस्त का शुक्रिया

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 1, 2023, 03:01 PM IST

बिल गेट्स ने रविवार को प्रसारित पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात को लेकर प्रधानमंत्री को बधाई दी थी। ये पीएम मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड था।

Image

पीएम मोदी ने बिल गेट्स का जताया आभार

Photo : ANI

Mann Ki Baat: धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात की प्रशंसा के लिए बिल गेट्स को धन्यवाद दिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- "मन की बात हमारे ग्रह को बेहतर बनाने के लिए भारत के लोगों की सामूहिक भावना को दर्शाती है, जिसके बारे में बिल गेट्स भी भावुक हैं।

मेरे दोस्त को धन्यवाद देता हूं...

पीएम मोदी ने लिखा- मैं अपने दोस्त @BillGates को उनके प्रशंसा भरे शब्दों के लिए धन्यवाद देता हूं। #MannKiBaat हमारे ग्रह को बेहतर बनाने के लिए भारत के लोगों की सामूहिक भावना को दर्शाता है, जिसके बारे में मिस्टर गेट्स भी भावुक हैं। एसडीजी के साथ मजबूत आवाज को @BMGFIndia द्वारा किए गए अध्ययन में अच्छी तरह से उजागर किया गया है।

PM Modi Thanks Bill Gates

PM Modi Thanks Bill Gates

बता दें कि बिल गेट्स ने रविवार को प्रसारित पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात को लेकर प्रधानमंत्री को बधाई दी थी। ये पीएम मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड था। उन्होंने ट्वीट किया था- मन की बात ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सतत विकास लक्ष्यों से जुड़े अन्य मुद्दों पर समुदाय के नेतृत्व वाली कार्रवाई को उत्प्रेरित किया है। 100वें एपिसोड के लिए @narendramodi को बधाई।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article