देश

Amir of Qatar: कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का भारत दौरा, पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत- Video

Amir of the State of Qatar India Visit: कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

Image

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे

Photo : ANI

Amir of the State of Qatar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी की अगवानी करने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गए। कतर के अमीर 17 से 18 फरवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान वे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि उनकी यात्रा 'विभिन्न क्षेत्रों में हमारी बढ़ती साझेदारी को और गति प्रदान करेगी।' बयान में कहा गया कि कतर के अमीर के 17-18 फरवरी के दौरे के लिए उनके साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा।

बयान के अनुसार, विदेश मंत्री एस जयशंकर अल-थानी के आगमन के बाद सोमवार शाम को उनसे मुलाकात करेंगे।मंगलवार की सुबह कतर के अमीर का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद ‘हैदराबाद हाउस’ में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बैठक होगी।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बयान में कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। बयान के अनुसार मंगलवार दोपहर को सहमति पत्रों का आदान-प्रदान होगा जिसके बाद कतर के अमीर राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करेंगे।अल-थानी प्रधानमंत्री मोदी के आमंत्रण पर भारत दौरे पर आ रहे हैं। कतर के अमीर की भारत की यह दूसरी यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने पूर्व में बताया था कि इससे पहले वह मार्च 2015 में भारत आए थे। भारत और कतर के बीच हाल के वर्षों में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति समेत विभिन्न क्षेत्रों में संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article