देश

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यहां देखें लाइव

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) राष्ट्र को संबोधित करेंगीं। आप इसे Times Now नवभारत पर सीधे लाइव देख सकेंगे।

Image

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश को करेंगी संबोधित (फाइल फोटो- President of India)

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति का यह संदेश देश के नाम एक महत्वपूर्ण संबोधन होगा, जिसमें वे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ राष्ट्र की प्रगति और उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगी।

राष्ट्रपति का संबोधन कहां देखें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन आप सीधे टाइम्स नाउ नवभारत पर देख सकते हैं। इसे लिए आप सीधे टाइम्स नाउ नवभारत के टीवी चैनल, यूट्यूब, एक्स (https://x.com/TNNavbharat) पर सीधे लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

कब होगा संबोधन?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन शाम 7:00 बजे से प्रसारित होगा। दूरदर्शन के सभी चैनलों पर इसे सबसे पहले हिंदी में और उसके तुरंत बाद अंग्रेजी भाषा में प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण के समाप्त होने के बाद, दूरदर्शन के सभी क्षेत्रीय चैनल संबंधित क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेंगे। आकाशवाणी द्वारा रात 9:30 बजे से देश की विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण शुरू किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का यह राष्ट्र के नाम संबोधन देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक होता है, जिसे सुनने के लिए देशभर में विशेष तैयारियां की गई हैं।

राष्ट्रपति के संबोधन का इतिहास

इस परंपरा की जड़ें भारत की आजादी के दिन से जुड़ी हैं। 14-15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपना ऐतिहासिक भाषण "ट्रिस्ट विद डेस्टिनी" दिया था। 1950 में गणतंत्र बनने के बाद देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासी को संबोधित करने की औपचारिक परिपाटी शुरू की थी। राष्ट्रपति भारत के प्रथम नागरिक और संवैधानिक प्रमुख होते हैं। इसलिए, स्वतंत्रता दिवस पर जहां प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से सरकार की नीतियों और योजनाओं का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हैं, वहीं पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति एक अभिभावक की भांति पूरे राष्ट्र को संबोधित करते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article