देश

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, कांग्रेस ने सौंपी अपनी सूची

कांग्रेस के आंतरिक सर्वे के अनुसार, पार्टी के सिर्फ 4–5 सिटिंग विधायक ही मजबूत स्थिति में हैं। बाकी विधायकों के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी पाई गई है।

Image

कांग्रेस

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। तेजस्वी यादव ने पिछले सप्ताह सभी सहयोगी दलों से उन सीटों की सूची मांगी थी, जिन पर वे चुनाव लड़ना चाहते हैं। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने अपनी सूची सौंप दी है और 2020 के फॉर्मूले को दोहराने की मांग ही कर रही है ।

तेजस्वी यादव के आह्वान के बाद कांग्रेस ने सबसे पहले प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के तीन प्रमुख नेता प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी और विधायक दल के नेता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात कर अपनी पार्टी की संभावित सीटों की सूची सौंप चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने 2020 के विधानसभा चुनाव में जो सीटें लड़ी थीं, उसके आस-पास ही इस बार भी सीटों की मांग रखी है। शुरुआती संकेत बता रहे हैं कि कांग्रेस इस बार 55 से 60 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि, अंतिम फैसला सभी दलों की बातचीत और अन्य घटकों की सूची आने के बाद ही लिया जाएगा।

इसके बावजूद फिलहाल पार्टी ने संकेत दिया है कि सिटिंग विधायकों के टिकट काटे नहीं जाएंगे, संभवतः एकता बनाए रखने और अंदरूनी कलह से बचने के लिए। सीट बंटवारे के साथ-साथ महागठबंधन ने अपने संयुक्त प्रचार अभियान की रूपरेखा भी तैयार कर ली है। सभी घटक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में तय किया गया है

Ranjeeta Jha
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article