देश

संयोग या साजिश? जहां नीतीश कुमार पर फेंका गया था जूता वहां आज भी नहीं बनी है सड़क, प्रशांत किशोर का आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2022, 07:12 AM IST

प्रशांत किशोर इन दिनों जन सुराज यात्रा पर हैं। जहां वो बिहार में मार्च निकाल रहे हैं। इस दौरान वो आजकल पश्चिमी चंपारण में हैं, जहां सड़क की स्थिति देखकर वो बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भड़क उठे। प्रशांत किशोर ने इस सड़क के लिए नीतीश सरकार पर जमकर हल्ला बोला।

Image

पश्चिमी चंपारण में कभी नीतीश कुमार पर फेंका गया था जूता

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • 2005 से बिहार की सत्ता में हैं नीतीश कुमार
  • प्रशांत किशोर भी पहले नीतीश के साथ थे
  • प्रशांत किशोर निकाल रहे हैं जन सुराज यात्रा

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी पिछले 17 सालों से सत्ता में हैं। इस दौरान लगभग समय नीतीश कुमार सीएम रहे हैं। बिहार (Bihar) में विकास का वादा भी करते रहे हैं, खासकर सड़कों के मामले में। अब एक नई बात सामने आई है। उनके पूर्व सहयोगी प्रशांत किशोर (Prashant Kishor)ने आरोप लगाया है कि बिहार में एक ऐसी सड़क है, जो 15 सालों से बनी ही नहीं है। इसका कारण भी दिलचस्प है।

कहां की है सड़क

ये सड़क पश्चिमी चंपारण में स्थित है। इसे नवलपुर-बेतिया रोड कहा जाता है। इस सड़क पर इतनी धूल उड़ती है कि लोग परेशान हैं और सरकार बेपरवाह। इस 32 किलोमीटर लंबी सड़क को लेकर प्रशांत किशोर ने दावा कि पिछले 15 सालों से इस सड़क की स्थिति ऐसी ही है।

क्या है कारण

दरअसल 15 साल पहले नीतीश कुमार इलाके में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, सभी को संबोधित कर रहे थे, तभी किसी ने उनपर जूता फेंक दिया। जूते से तो नीतीश बच गए, लेकिन उनकी नाराजगी से इलाके के लोग नहीं बच सके। ऐसा आरोप प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर लगाया है। उन्होंने कहा- "मुझे बताया गया है कि सड़क इसलिए नहीं बन रही है क्योंकि 15 साल पहले यहां किसी ने सीएम पर जूता फेंका था। अपराधी का कभी पता नहीं चला, लेकिन पूरे क्षेत्र को दंडित किया जा रहा है।"

जदयू ने क्या कहा

प्रशांत किशोर के इन आरोपों पर जदयू ने बड़ा पलटवार किया है। जदयू ने कहा कि प्रशांत किशोर बीजेपी के खिलाफ क्यों नहीं बोल रहे हैं। पिछली सरकार में भाजपा के पास ही सड़क निर्माण विभाग था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article